सदियों से हमारे खान-पान में शामिल लहसुन आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में लहसुन का उपयोग सामान्य सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण में होता है। पिछले दिनों वियतनाम के वैज्ञानिकों ने शोध के आधार पर यह दावा किया कि लहसुन में मौजूद 99.4 फीसदी तैलीय तत्व कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। आयुर्वेद में तो इसे 'चमत्कारी दवा' भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि लहसुन की चाय मोटापा कम करने से लेकर शुगर कंट्रोल करने में कारगर होती है।
एक्सरसाइज से हो गए हैं दूर तो ना लें टेंशन, डायबिटीज और ब्लडप्रेशर कंट्रोल कर मोटापा घटाएगी ये स्पेशल चाय
मोटापा
मोटापा कम करने में लहसुन की चाय बहुत कारगर होती है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है और अतिरिक्त फैट को धीरे-धीरे कम करने में मदद करती है। लहसुन की चाय एंटीबायोटिक दवाओं के मुकाबले फूड प्वाइजनिंग से लड़ने में ज्यादा कारगर होती है।
ब्लडप्रेशर कंट्रोल
अक्सर डॉक्टर लोगों को खाली पेट लहसुन खाने की सलाह देते हैं। ऐसा करना खून को पतला करने में कारगर होता है। खून पतला होने से शरीर मे ब्लड सर्कुलेशन सुचारू होता है। इससे शरीर का ब्लडप्रेशर सामान्य बना रहता है। लहसुन की चाय इसमें मदद करती है।
डायबिटीज
लहसुन की चाय का रोजाना सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह डायबिटीज जैसी बीमारियों से दूर करती है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है, जोकि शरीर में इंसुलिन बनाने में भी मदद करता है। लहसुन भोजन को विषाक्त बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में भी कारगर है।
- सबसे पहले एक गिलास पानी उबालकर उसमें अदरक के कुछ टुकड़े और लहसुन को पीसकर डाल लें।
- अब इसे 15 मिनट तक ढककर पका लें और फिर पानी को थोड़ा ठंडा कर छान लें।
- अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिला लें।
- आप चाहें तो इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं। आपकी लहसुन की चाय तैयार है।