फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: खुजली और सूजन की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये दमदार घरेलू नुस्खे

Mon, 21 Jun 2021 02:56 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Powerful home remedies for itching and swelling Eczema ke gharelu upay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन) 


शरीर में खुजली होना आम बात है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कोई खाने वाली चीज या दवा से एलर्जी से, त्वचा में रुखेपन से, गंदे कपड़े पहनने से, मच्छर या किसी कीड़े के काट लेने से, आदि। खुजली की वजह से कई बार त्वचा में जलन का अहसास भी होता है, जिसे खुजलाने पर आराम मिलता है। एक्जिमा भी खुजली की ही एक ऐसी स्थिति है, जिसमें त्वचा के कुछ हिस्से पर खुजली होने लगती है और वहां सूजन हो जाती है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या को कम किया जा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि घरेलू उपायों से एक्जिमा पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती है, लेकिन खुजली के लक्षणों और जलन से राहत जरूर मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके कुछ घरेलू उपायों के बारे में...

Powerful home remedies for itching and swelling Eczema ke gharelu upay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शहद है दमदार घरेलू उपाय 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि शहद में जीवाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं, ऐसे में यह विभिन्न प्रकार की त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज में उपयोगी है। अगर खुजली वाली जगह पर शहद लगाया जाए, तो इसकी मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 
Powerful home remedies for itching and swelling Eczema ke gharelu upay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब का सिरका भी है फायदेमंद 

  • त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए सेब का सिरका एक प्रभावी घरेलू उपाय है। नेशनल एक्जिमा एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक्जिमा से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है। हालांकि इसके उपयोग के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होती है, नहीं तो इसमें मौजूद अम्ल त्वचा के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Powerful home remedies for itching and swelling Eczema ke gharelu upay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक्जिमा से राहत दिला सकता है एलोवेरा जेल 

  • एलोवेरा को 'चमत्कारी पौधा' माना जाता है, क्योंकि इसमें कई सारे गुण हैं, जो अनेक बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि एक्जिमा को शांत करने में एलोवेरा जेल बहुत उपयोगी है। इसमें मौजूद जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण त्वचा के रूखेपन और फटी हुई त्वचा के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Powerful home remedies for itching and swelling Eczema ke gharelu upay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नारियल तेल भी है उपयोगी 

  • नारियल का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अगर लगातार आठ हफ्तों तक त्वचा पर नारियल तेल का उपयोग किया जाए, तो एक्जिमा के लक्षणों में सुधार देखने को मिल सकता है। एक अध्ययन में इसके प्रभाव देखने को मिले हैं। लेकिन ध्यान रहे कि जिन लोगों को नारियल से एलर्जी है, उन्हें नारियल तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed