फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पानी से भरपूर होते हैं ये पांच फल, गर्मियों में जरूर करना चाहिए सेवन, मिलते हैं गजब के फायदे

Mon, 21 Jun 2021 12:32 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of water rich fruits in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


गर्मी के मौसम में लोगों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो। वैसे इस मौसम में लू लगने और डिहाइड्रेशन की समस्या आम है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी वाले फल खाने और पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे इस तरह की समस्याएं न हों। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे फल, जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, उनके सेवन से शरीर में न ही पानी की कमी होती है और न ही पोषक तत्वों की, क्योंकि ऐसे फल विटामिन और खनिज से भरपूर होते हैं। ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं, कई बीमारियों को आने से रोकते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसे फलों के बारे में, जो पानी से भरपूर होते हैं, जिनका सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। 

Health benefits of water rich fruits in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरबूज 

  • तरबूज न केवल गर्मी में ठंडक का अहसास दिलाता है, बल्कि अनेक बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है और उनसे बचाता भी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ए, बी और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा यह आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज का भी अच्छा स्रोत है। यानी कुल मिलाकर तरबूज के सेवन से आपको हर तरह के पौष्टिक तत्व मिल जाएंगे। 
Health benefits of water rich fruits in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

संतरा 

  • संतरा पानी से भरपूर फल होता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी तो होता ही है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी होता है, साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसके अलावा संतरे के नियमित सेवन से हृदय को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of water rich fruits in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

स्ट्रॉबेरी 

  • स्ट्रॉबेरी में पानी की मात्रा 92 प्रतिशत होती है, इसलिए इसे हाइड्रेशन के लिए सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है। यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में तो मदद करती ही है, साथ ही यह वजन कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है। 
विज्ञापन
Health benefits of water rich fruits in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब 

  • इसमें भी पानी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही यह पाचन में भी सुधार करता है और हृदय के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed