कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन बनाने की रेस में आगे चल रहे हैं। कई तरह के ट्रायल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। लेकिन जबतक वैक्सीन या कोई निश्चित दवा तैयार नहीं हो जाती, तबतक पहले से ही मौजूद दवाओं के जरिए कोरोना के लक्षणों का इलाज किया जा रहा है। हाल ही में हुए एक शोध अध्ययन में कहा जा रहा है कि पोलियो की वैक्सीन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकती है। आइए जानते हैं, इस अध्ययन में ऐसा क्यों कहा जा रहा है और कोरोना से बचाने में पोलियो की वैक्सीन कैसे कारगर साबित हो सकती है:
{"_id":"5ee6025d8ebc3e42d74e850f","slug":"polio-vaccine-for-coronavirus-research-says-opv-can-protect-from-covid-19-updates-news-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को कमजोर करती है ये वैक्सीन, कम होता है मौत का खतरा: शोध","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस को कमजोर करती है ये वैक्सीन, कम होता है मौत का खतरा: शोध
Sun, 14 Jun 2020 04:55 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sun, 14 Jun 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Vaccine For Coronavirus (File)
polio vaccine
- मेडिकल जर्नल साइंस में प्रकाशित शोध अध्ययन के मुताबिक, ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) कोरोना वायरस को कमजोर करती है। इसके साथ ही यह ओपीवी कोरोना के मरीजों से दूसरों में संक्रमण फैलने का खतरा भी कम करती है। वैक्सीन में मौजूद इंटरफेरान के कारण यह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाती है और शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। शोध के दौरान इस बात के प्रमाण मिले हैं।
Coronavirus Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
तीन गुना कम करती है मौत का खतरा
- रिसर्च में यह देखा गया कि क्या पहले से तैयार एक वायरस की वैक्सीन का असर दूसरे वायरस पर भी होता है। शोध के दौरान जब ओरल पोलियो वैक्सीन दी गई तो सामने आया कि यह इंफ्लूएंजा वायरस से होने वाली मौत का खतरा तीन गुना तक कम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एचआईवी के वायरस की खोज करने वाले विशेषज्ञ टीम में शामिल
- कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पोलियो वैक्सीन पर कई वायरोलॉजिस्ट यानी विषाणु विशेषज्ञ शोध कर रहे हैं। इस अमेरिकी टीम में शामिल डॉ. रॉबर्ट गैलो भी शामिल हैं, जिन्होंने एचआईवी वायरस की खोज की थी। इन दिनों वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट का फोकस पोलियो वैक्सीन पर है।
विज्ञापन
Oral Polio Vaccine
- फोटो : अमर उजाला
1961 में बनी थी वैक्सीन
- रूसी वैज्ञानिक डॉ. अल्बर्ट सेबिन ने साल 1961 में ओरल पोलियो वैक्सीन का आविष्कार किया था। पोलियो वैक्सीन में विशेष प्रकिया द्वारा निष्क्रिय किए गए पोलियो के जिंदा वायरस होते हैं। इसमें पोलियो की बीमारी पैदा करने की वायरस की क्षमता खत्म कर दी जाती है और पोलियो के खिलाफ इंसानी शरीर इम्यून हो जाता है।