फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: आम खाते हैं तो हो जाइए सावधान, ज्यादा खाने से पेट में हो सकती हैं ये दिक्कतें

Sat, 04 May 2024 09:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 04 May 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
overeating mango can lead to many health complications know side effects of mango
आम खाने के फायदे और नुकसान - फोटो : istock

गर्मियों का मौसम आम के बिना अधूरा है। फलों का राजा कहे जाने वाले आम में कई प्रकार के विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। ये विटामिन-सी का अच्छा स्रोत होने के साथ फाइबर से भी भरपूर होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ पाचन को ठीक रखने में मददगार है। मसलन आम न सिर्फ स्वाद के मामले में काफी पसंदीदा फल है साथ ही इससे सेहत को भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।



पर क्या आप जानते हैं कि जितना हम इस अद्भुत फल को पसंद करते हैं, इससे होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर भी सावधानी बरतना जरूरी है। ये विरोधाभासी ही है कि फाइबर के कारण आम खाने को पाचन के लिए बेहतर माना जाता है पर अगर इसका अधिक सेवन किया जाए तो इससे सूजन, दस्त, पेट दर्द, अल्सर और अपच की भी समस्या होने का खतरा हो सकता है।

overeating mango can lead to many health complications know side effects of mango
आम के दुष्प्रभाव - फोटो : Freepik

आम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

अध्ययनों से पता चलता है कि आम फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जिनकी हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जरूरत होती है। हालांकि कुछ स्थितियों में इसके अधिक सेवन के कारण शुगर बढ़ने, डायरिया और कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी जोखिम हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बाजार से लाने के बाद यदि आप अच्छे तरीके से आम को बिना धोए ही खाते हैं तो इसको पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने हानिकारक तत्व पेट में जा सकते हैं जिसके कारण विषाक्तता बढ़ने का खतरा हो सकता है।

overeating mango can lead to many health complications know side effects of mango
आम खाने से पहले बरतें सावधानी - फोटो : istock

आम खाने से पहले ये सावधानी जरूरी 

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है ज्यादातर फलों को पकाने के लिए अप्राकृतिक तरीकों को प्रयोग में लाया जाता है। इसके लिए कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) नामक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है। जब कैल्शियम कार्बाइड को पानी में मिलाया जाता है तो इससे एसिटिलीन गैस निकलती है। एसिटिलीन गैस फलों को पकाने का काम करती है। 

कैल्शियम कार्बाइड से पके फल खाने से विषाक्तता होने का खतरा रहता है। इससे त्वचा की गंभीर समस्याओं के साथ पॉइजनिंग और किडनी फेलियर तक का खतरा होता है। इसलिए आम खाने से पहले उसे कम से कम दो घंटे पानी में भिगाकर रखें और अच्छी तरह से धोकर ही खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
overeating mango can lead to many health complications know side effects of mango
आम से पाचन की समस्या - फोटो : istock

ज्यादा आम खाने से पाचन की दिक्कत

पुणे स्थित आहार विशेषज्ञ प्रियंका नागर (एमएससी न्यूट्रिशन) बताती हैं आम का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, मुख्य रूप से उनमें उच्च फाइबर सामग्री के कारण इस तरह का जोखिम देखा जाता रहा है। अत्यधिक फाइबर का सेवन करने से पेट में सूजन, गैस, पेट में ऐंठन और दस्त के मामले बढ़ जाते हैं। आम का सेवन सीमित मात्रा में करना सही रहता है। दिन में 3-4 आम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन
overeating mango can lead to many health complications know side effects of mango
ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा - फोटो : istock

ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा

आम हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों में से एक है जिसका अर्थ है कि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने पर यह रक्त शर्करा के स्तर में तेजी से वृद्धि कर सकता है। मधुमेह वाले व्यक्तियों या इंसुलिन प्रतिरोधी लोगों के लिए इससे शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। आहार विशेषज्ञ प्रियंका बताती हैं, डायबिटीज रोगियों को आम खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों का शुगर कंट्रोल रहता है वह अपने डॉक्टर की सलाह पर दिन में एक आम खा सकते हैं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed