फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Symptoms: नाखून और होंठ पर भी देखे जा रहे हैं लक्षण, आपात चिकित्सा की हो सकती है जरूरत

Fri, 07 Jan 2022 01:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jan 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Omicron Symptoms in Hindi, Covid Omicron Variant Symptoms On Nails And Lips, All You Need To Know
ओमिक्रॉन संक्रमण के लक्षण - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत के संदर्भ में बाते करें तो यहां पिछले एक हफ्ते से स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है, पिछले दिन देश में संक्रमितों के एक लाख से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की सलाह दे रहे हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण के मामले भले ही हल्के दिखाई दे रहे हैं, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेजी से बढ़ता संक्रमण काफी चिंताजनक है।



अध्ययनों में पाया गया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण लोगों में कमोबेश डेल्टा जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं, हालांकि कुछ संक्रमितों में अलग लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रोगियों की त्वचा, होंठ और नाखूनों पर दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में बताया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Omicron Symptoms in Hindi, Covid Omicron Variant Symptoms On Nails And Lips, All You Need To Know
कोरोना संक्रमितों के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

डेल्टा से कुछ अलग हैं ओमिक्रॉन के लक्षण
अमेरिकन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक कोविड-19 के नए सुपर म्यूटेंट स्ट्रेन से संक्रमित लोगों में कई तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। ओमिक्रॉन संक्रमितों में डेल्टा से अलग, रोगियों के गले में खरोंच के साथ दर्द, रात में अधिक पसीना आने की समस्या देखी गई है। हां, इस बार संक्रमितों में स्वाद-गंध की कमी के मामले फिलहाल देखने को नहीं मिले हैं। 

Omicron Symptoms in Hindi, Covid Omicron Variant Symptoms On Nails And Lips, All You Need To Know
होंठों पर कोरोना के लक्षण (सांकेतिक) - फोटो : istock

होंठ और नाखूनों पर संक्रमण के संकेत
सीडीसी की एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया कि ओमिक्रॉन से संक्रमित कुछ लोगों की त्वचा, होंठ और नाखूनों के रंग में परिवर्तन देखने को मिला है। त्वचा पर पीले, ग्रे या नीले रंग के धब्बे या होंठ और नाखून पर भी ऐसे ही धब्बे निशान दिखाई दे सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि त्वचा के रंग में परिवर्तन का मुख्य कारण रक्त में ऑक्सीजन के स्तर की कमी हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे संकेत तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरतों की तरफ इशारा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Omicron Symptoms in Hindi, Covid Omicron Variant Symptoms On Nails And Lips, All You Need To Know
कोरोना संक्रमण के मामले - फोटो : PTI

ऑक्सीजन की कमी के संकेत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो ओमिक्रॉन संक्रमितों में डेल्टा की तरह ऑक्सीजन की कमी के मामले फिलहाल देखने को नहीं मिल रहे हैं, हालांकि त्वचा और नाखूनों के रंग में बदलाव इसी तरफ इशारा है, जिसे लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता जरूर है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी निश्चित ही गंभीर स्थिति है, इसको लेकर इलाज कर रहे डॉक्टर्स को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ऑक्सीजन की कमी के कारण डेल्टा संक्रमितों में गंभीर जटिलताएं देखने को मिली थीं। 

विज्ञापन
Omicron Symptoms in Hindi, Covid Omicron Variant Symptoms On Nails And Lips, All You Need To Know
ओमिक्रॉन वेरिएंट के लक्षण(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की गलती न करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के लक्षण भले ही हल्के देखे जा रहे हैं, फिर भी किसी भी स्थिति में इनको लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा से कई गुना अधिक संक्रामक है और इससे फुली वैक्सीनेटेड लोग भी संक्रमित हो सकते हैं, ऐसे में सभी लोगों को हर समय बेहद सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता है ताकि वायरस के प्रसार को कम किया जा सके।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed