फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutrition Tips: आहार में फाइबर, सिर्फ पेट के लिए ही नहीं दिमाग के लिए भी फायदेमंद, किन चीजों का करें सेवन?

Sun, 21 May 2023 10:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 21 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Nutrition Tips Fiber Rich Food Health Benefits how Fiber Rich Foods helps overall health
फाइबर वाली चीजों के सेवन के फायदे - फोटो : istock

आपने भी फाइबर वाली चीजों के अधिक सेवन से होने वाले फायदों के बारे में सुना होगा। इसे पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने, कब्ज से राहत दिलाने वाला माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि फाइबर सिर्फ पेट के लिए ही नहीं शरीर के लिए कई और भी तरीकों से लाभकारी हो सकता है। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज की समस्याओं को कम करने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार में फाइबर वाली चीजों के सेवन को बढ़ाने की सलाह दी जाती है। 



शोधकर्ताओं ने पाया कि फाइबर, शरीर में शुगर के उपयोग को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो भूख और रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बच्चों-वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 25 से 35 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है, लेकिन अधिकांश लोगों को दिन में लगभग 15 ग्राम ही मिल पाता है।

आइए जानते हैं कि इसके क्या लाभ हैं और आहार में किन चीजों को शामिल करके फाइबर की प्राप्ति की जा सकती है?

Nutrition Tips Fiber Rich Food Health Benefits how Fiber Rich Foods helps overall health
आहार में शामिल करें फाइबर - फोटो : istock

डिमेंशिया जैसे रोगों का जोखिम होता है कम

हार्वर्ड हेल्थ द्वारा किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि आप पर्याप्त मात्रा में फाइबर वाली चीजों का सेवन करते हैं तो इससे डिमेंशिया रोग का जोखिम कम हो सकता है। 

इस अध्ययन में 40-64 वर्ष की आयु के लगभग 3,700 स्वस्थ वयस्कों को शामिल किया गया, 16 वर्षों तक इनके नियमित आहार का सर्वेक्षण किया गया। अध्ययन से पता चला कि जिन लोगों ने दैनिक फाइबर की जरूरतों को पूरा किया, उनमें डिमेंशिया की दर सबसे कम थी। वहीं जिनके आहार में इसकी कमी थी उनमें डिमेंशिया की दर अधिक पाई गई थी। विशेष रूप से प्रतिदिन औसतन 20 ग्राम  से कम का सेवन करने वालों में इसका खतरा अधिक था।
 

आइए जानते हैं कि फाइबर के लिए आहार में किन चीजों को शामिल किया जा सकता है?
 
Nutrition Tips Fiber Rich Food Health Benefits how Fiber Rich Foods helps overall health
एवोकाडो के फायदे - फोटो : Pixabay

एवोकाडो को बनाएं आहार का हिस्सा

एवोकाडो स्वस्थ वसा और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसमें करीब 6.7 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है। इसके अलावा यह फल विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ई और विभिन्न प्रकार के विटामिन-बी भी प्रदान करता है। इस फल के सेवन से हृदय स्वास्थ्य, आंखों की रोशनी को ठीक रखने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिमों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutrition Tips Fiber Rich Food Health Benefits how Fiber Rich Foods helps overall health
फलों में फाइबर की मात्रा - फोटो : iStock

 खाएं सेब और केले

एवोकाडो  के अलावा आप कई और भी फलों से फाइबर प्राप्त कर सकते हैं, इसमें केला और सेब प्रमुख हैं। सेब में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों होते हैं। एक मध्यम आकार के सेब में 4.4 ग्राम या प्रति 100 ग्राम में 2.4 ग्राम फाइबर होता है।

इसी प्रकार केला में 2.6 ग्राम तक फाइबर हो सकता है। केले विटामिन सी, विटामिन बी6 और पोटैशियम सहित कई अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। फाइबर और प्रोटीन दोनों के लिए केला खाना लाभकारी है।

विज्ञापन
Nutrition Tips Fiber Rich Food Health Benefits how Fiber Rich Foods helps overall health
भीगे हुए काले चने - फोटो : istock

चना बहुत फायदेमंद

चना-छोले फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। 100 ग्राम चने से करीब 7.6 ग्राम की मात्रा में फाइबर प्राप्त किया जा सकता है। शाकाहारी लोगों के लिए इसे प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत भी माना जाता है। आहार में चने को शामिल करके आप पाचन को ठीक रखने के साथ मांसपेशियों के लिए प्रोटीन की भी आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।




--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed