फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: हाथों-पैरों में बनी रहती है झुनझुनी, हार्ट बीट भी रहती है तेज? जानिए क्या है इसकी वजह

Sun, 07 Apr 2024 08:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Apr 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Numbness or tingling feeling in hands and feet due to vitamin B12 deficiency in body
पैरों में झुनझुनी की समस्या - फोटो : iStock

लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कम उम्र के लोगों में भी कई तरह की ऐसी दिक्कतें बढ़ती देखी जा रही हैं जिन्हें कुछ वर्षों पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों के रूप में जाना जाता था। हम में से ज्यादातर लोगों को आहार से शरीर के लिए आवश्यक पोषक भी नहीं मिल पाते हैं जिसके कारण स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा और भी अधिक हो सकता है।



इस लेख में हम उस विटामिन की कमी के कारण होने वाली दिक्कतों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिसके बड़े स्तर पर लोग शिकार देखे जा रहे हैं। हाथों-पैरों के सुन्न होने से लेकर, हार्ट बीट बढ़ने, शरीर और त्वचा की समस्याओं के साथ इसके और भी कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Numbness or tingling feeling in hands and feet due to vitamin B12 deficiency in body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन बी12 की कमी हो सकती है समस्याकारक

क्या आपको भी अक्सर हाथों-पैरों में झुनझुनी होती रहती है, अक्सर थकान की समस्या बनी रहती है? अगर हां तो सावधान हो जाइए, ये शरीर में विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।  विटामिन बी12 को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी नसों, रक्त कोशिकाओं और डीएनए में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। 

इस आवश्यक विटामिन की कमी से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करती हैं। हाथों-पैरों में होने वाली झुनझुनी की समस्या भी इसी का एक प्रकार है।

Numbness or tingling feeling in hands and feet due to vitamin B12 deficiency in body
पैरों में होने वाली दिक्कत - फोटो : iStock

हाथ और पैरों में सुन्नता

विटामिन-बी12 की कमी का एक और स्पष्ट संकेत हाथ और पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना है, इसे पेरिफेरल न्यूरोपैथी की समस्या के रूप में भी जाना जाता है। असल में विटामिन बी12 तंत्रिकाओं के सुरक्षात्मक आवरण के लिए जरूरी मानी जाती है वहीं जिन लोगों में इसकी कमी हो जाती है उन्हें नर्व्स सिग्नलिंग और सेंसेशन जैसी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में इस विटामिन वाली चीजों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Numbness or tingling feeling in hands and feet due to vitamin B12 deficiency in body
हार्ट रेट बढ़ने की समस्या - फोटो : pixaby

टैकीकार्डिया  का खतरा

हृदय गति में वृद्धि यानी टैकीकार्डिया एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति है, जिसे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। जिन लोगों में विटामिन-बी12 की कमी होती है उन लोगों में भी टैकीकार्डिया की समस्या का जोखिम काफी बढ़ जाता है। बी12 की कमी की स्थिति में हमारे शरीर में महत्वपूर्ण अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। इस स्थिति में हार्ट रेट बढ़ जाता है।

विज्ञापन
Numbness or tingling feeling in hands and feet due to vitamin B12 deficiency in body
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : iStock

शरीर को संतुलन बनाने में कठिनाई

विटामिन बी12 की कमी के गंभीर मामलों में लोगों के लिए चलने या शरीर को संतुलन को बनाए रखने में भी कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इसे बी12 की कमी से जुड़े न्यूरोलॉजिकल लक्षणों का संकेत माना जाता है। इस आवश्यक विटामिन की कमी के कारण तंत्रिकाओं और मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है जिससे शरीर के समन्वय और गतिशीलता पर भी असर पड़ सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed