फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: शरीर के जरूरी है नाइट्रिक ऑक्साइड, जानिए क्या हैं इसके लाभ और किन चीजों का करें सेवन?

Sun, 20 Nov 2022 04:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
nitric oxide use in body, best nitric oxide boosting foods all you need to know about this
नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाने वाले खाद्य - फोटो : getty images

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए तमाम प्रकार के विटामिन्स, प्रोटीन और खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है। कुछ हालिया रिपोर्टस में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आहार में ऐसे चीजों को शामिल करने पर जोर दिया है जिससे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा को बढ़ाया जा सके। नाइट्रिक ऑक्साइड एक अणु है जो शरीर में स्वाभाविक रूप से निर्मित होता रहता है। हमारे स्वास्थ्य के कई पहलुओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य वासोडिलेशन है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त वाहिकाओं की आंतरिक मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे वे फैलती हैं और परिसंचरण में वृद्धि होती है।



रक्त वाहिकाओं में संकुचन के कारण हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर कहते हैं, हम सभी को ऐसी चीजों का सेवन अधिक करने पर जोर देने की आवश्यकता है जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाकर वाहिकाओं को आराम दे सकें।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन  करना लाभकारी माना जाता है?

nitric oxide use in body, best nitric oxide boosting foods all you need to know about this
तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने वाले तत्व - फोटो : istock

नाइट्रिक ऑक्साइड की भूमिका महत्पूर्ण

डॉक्टर कहते हैं, कई कारक हैं जिनके कारण लोगों में रक्त वाहिकाओं के संकुचन की समस्या बढ़ती हुई देखी गई है, यह हृदय रोगों के अलावा शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली कई प्रकार की कोशिकाओं से बनी होती है। नाइट्रिक ऑक्साइड की बदौलत ये कोशिकाएं रोगजनकों के खिलाफ तेजी से प्रतिक्रिया करने में सक्षम होती हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा सही रहने से रक्त का प्रवाह बेहतर बना रहता है जिससे अंगों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। आपके आहार में इसके लिए कुछ चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

nitric oxide use in body, best nitric oxide boosting foods all you need to know about this
नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ - फोटो : Pixabay

नाइट्रिक ऑक्साइड को कैसे बढ़ाएं?

नाइट्रिक ऑक्साइड अस्थिर रसायन है जिसका रक्तप्रवाह में तेजी से ब्रेकडाउन हो जाता है।  यहां कुछ तरीके हैं जिनके माध्यम से आप नाइट्रिक ऑक्साइड के इष्टतम स्तर को सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके लिए प्राकृतिक रूप से नाइट्रेट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, ये शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

एंटीऑक्सिडेंट का सेवन इसकी स्थिरता में सुधार और इसके विघटन को कम करने की एक तकनीक है। नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को कई आहार पूरकों के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nitric oxide use in body, best nitric oxide boosting foods all you need to know about this
नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाने के लिए क्या खाएं - फोटो : pixabay

इन चीजों का कर सकते हैं सेवन

शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ावा देने में कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। ब्रोकली को इसके लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। ब्रोकली की प्रति 100 ग्राम सर्विंग में 39.5 मिलीग्राम नाइट्रेट होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। इसके अलावा लहसुन, डार्क चॉकलेट, पत्तेदार साग, खट्टे फल, अनार और अदरक से भी इसे प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
nitric oxide use in body, best nitric oxide boosting foods all you need to know about this
नाइट्रिक ऑक्साइड वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock

क्या है स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बिना अपने सेहत के बारे में जाने किसी भी चीज के सेवन की आदत नहीं बनानी चाहिए, इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कुछ लोगों में रक्त पतला होता है ऐसे में नाइट्रिक ऑक्साइड वाली चीजों का अधिक सेवन उनकी स्वास्थ्य जटिलताओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। यदि आपको हृदय रोगों या पहले से ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है तो बिना डॉक्टर के सलाह के इन चीजों का सेवन न करें।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed