कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी दवा और वैक्सीन बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि फिलहाल कोरोना के इलाज के लिए फिलहाल देश और दुनिया के चिकित्सकों के पास कोई निश्चित और प्रभावी दवा नहीं है। हालांकि पहले से मौजूद दवाओं का भी कोरोना के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है। अबतक कोरोना के गंभीर रोगियों का इलाज मलेरिया और एचआईवी आदि की दवाएं भी प्रयोग की जा चुकी है, लेकिन अब शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोरोना के इलाज में डिप्रेशन की दवा भी काम करेगी।
2 of 4
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
शोधकर्ताओं के मुताबिक, एंटी डिप्रेशन की दवाओं से कोरोना के लक्षण में आराम मिल सकता है। अमेरिका के वाशिंगटन स्कूल ऑफ मेडिसीन के वैज्ञानिक कोरोना के मरीजों पर फ्लूवोक्सामीन दवा का असर जांच रहे हैं। एंटी डिप्रेशन दवा फ्लूवोक्सामीन का इस्तेमाल ऑब्सेसिव कंपलसिव डिसऑर्डर और डिप्रेशन के अन्य मामलों में किया जाता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से साइकोटाइन सिंड्रोम से राहत मिल सकती है। इस सिंड्रोम में शरीर का इम्यून सिस्टम ओवरड्राइव कर जाता है और शरीर में इम्यून सेल्स साइकोटाइन की बाढ़ आ जाती है।
3 of 4
दवा
- फोटो : social media
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इम्यून सिस्टम ठीक नह रहे तो यह इंसानी शरीर के लिए खतरा हो सकता है। इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाने से ऑर्गन फेलियर यानी अंगों के नाकाम होने का खतरा रहता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे गंभीर मरीजों में भी ऐसी स्थिति देखी गई है। शोधकर्ताओं का दावा है कि फ्लूवोक्सामीन दवा के इस्तेमाल से कोरोना के इलाज में मदद मिलती है।
4 of 4
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
रिसर्च टीम में शामिल वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अल्बान गॉल्टियर का कहना है कि इस दवा के क्लीनिकल ट्रायल को लेकर वे उत्साहित हैं। इस दवा की वजह से साइकोटाइन्स का उत्पादन कम होता है और मरीज को सांस संबंधी परेशानी सेप्सिस होने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर इस दवा से कोरोना के लक्षण में आराम मिलता है तो ये कोविड महामारी से निपटने में कारगर साबित होगी।
यह भी पढ़ें: घर में किन बातों का रखें ध्यान, कैसा हो खानपान, बाहर निकलें तो क्या करें?