फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या एचआईवी की तरह कोरोना वायरस भी खत्म नहीं होगा?

Fri, 15 May 2020 09:10 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 15 May 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus is likely to be end or not like HIV how much possibility to Covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर अब तक दुनिया में दो लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमित लोगों की संख्या 43।5 लाख के करीब पहुंच चुकी है। एशियाई और लैटिन अमेरिकी देशों में अभी भी वायरस का प्रसार जारी है। भारत जैसे देश में विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ने की आशंकाएं जताई है।



कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए दवा या वैक्सीन को लेकर कई जगह काम चल रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। बीबीसी के साथ विशेष बातचीत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के विशेष दूत डेविड नाबारो ने भी कहा था कि लोगों तक वैक्सीन पहुंचने में ढाई साल का समय लग सकता है। इसी बीच डब्लूएचओ ने कहा है कि ये वायरस एचआईवी की तरह इंसानी दुनिया का हिस्सा बनकर रह सकता है। 

Coronavirus is likely to be end or not like HIV how much possibility to Covid 19 treatment
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से आए इस बयान ने कई चिंताओं और सवालों को जन्म दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी माइकल रायन ने कहा "हमें सच्चाई जानने की जरूरत है और ये वायरस हमारे बीच बना रह सकता है।" 

इमरजेंसी चीफ माइकल रायन कहते हैं, ''हमें इसे लेकर स्पष्ट और तैयार रहने की जरूरत है। संभव है कि कोरोना वायरस हमारे बीच क्षेत्र विशेष का एक अन्य वायरस बन जाए और यह कभी नहीं जाए। मुझे लगता है कि इसे लेकर कोई वादा नहीं किया जा सकता कि यह कब खत्म होगा। इसकी कोई तारीख नहीं है। यह बीमारी हम लोगों के लिए लंबी अवधि का संकट बन सकती है।''

रायन ने ये बात कहते हुए एचआईवी का भी नाम लिया। उन्होंने कहा, "ये वायरस एक नया एंडेमिक वायरस बन सकता है। आशंका है कि ये वायरस कभी खत्म न हो। एचआईवी वायरस खत्म नहीं हुआ है। लेकिन हमने इस वायरस के साथ जीना सीख लिया है। हमने इसके लिए थेरेपी और बचाव ढूंढ लिए हैं और अब लोग पहले जितना डर महसूस नहीं करते हैं।"

Coronavirus is likely to be end or not like HIV how much possibility to Covid 19 treatment
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बीबीसी ने संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर जय प्रकाश मुलियलि से ये समझने की कोशिश की है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से आई इस सूचना को किस तरह लेते हैं। डॉ. मुलियलि बताते हैं, "विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी जो कह रहे हैं, मैं उससे पूरी तरह सहमत हूं। ये बिल्कुल सही है।" 

डॉ. मुलियलि हर्ड इम्युनिटी कॉन्सेप्ट के पक्षधर माने जाते हैं। वो मानते हैं कि लॉकडाउन लगाकर इस वायरस से निजात नहीं पाया जा सकता है और इससे निजात पाने के लिए आपको हर्ड इम्युनिटी की ओर जाना होगा। हर्ड इम्युनिटी से आशय उस स्थिति से है जब किसी जगह की 60 फीसदी जनसंख्या इस वायरस का संक्रमित होने के बाद इस वायरस से लड़ने में कामयाब हो गई हो।

अमरीकी हार्ट एसोसिएशन के चीफ मेडिकल अफसर डॉक्टर एडुआर्डो सांचेज ने अपने ब्लॉग में हर्ड इम्युनिटी को समझाने की कोशिश की है। वो लिखते हैं, "इंसानों के किसी समूह (अंग्रेजी में हर्ड) के ज्यादातर लोग अगर वायरस से इम्यून हो जाएं तो समूह के बीच मौजूद अन्य लोगों तक वायरस का पहुंचना बहुत मुश्किल होता है और एक सीमा के बाद इसका फैलाव रुक जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया में समय लगता है। साथ ही 'हर्ड इम्युनिटी' के आइडिया पर बात अमूमन तब होती है जब किसी टीकाकरण प्रोग्राम की मदद से अतिसंवेदनशील लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली जाती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus is likely to be end or not like HIV how much possibility to Covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

एचआईवी का जिक्र
माइकल रायन ने इस बारे में एचआईवी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जैसे एचआईवी खत्म नहीं हुआ है, वैसे ही संभव है कि ये वायरस भी खत्म न हो। लेकिन एचआईवी और कोविड-19 में जमीन आसमान का अंतर नजर आता है। क्योंकि कोविड-19 से काफी बचाव करना पड़ता है। इसके प्रसार को रोकने के लिए दुनिया भर की सरकारों को लॉकडाउन जैसे कदम उठाने पड़े हैं लेकिन एचआईवी को लेकर ऐसा नहीं था। एचआईवी एक दूसरे को छूने से नहीं फैलता है।

हालांकि, ये बात सही है कि कोरोना वायरस की तरह एचआईवी की भी कोई वैक्सीन अब तक सामने नहीं आई है लेकिन एचआईवी को लेकर लोगों के बीच एक बेहतर समझ विकसित हुई है। सरकारों से लेकर गैर-सरकारी संस्थानों ने इसके लिए दशकों लंबे अभियान चलाए हैं जो अभी भी जारी हैं।

वहीं, कोरोना वायरस के मामले में ये सब करना एक चुनौती जान पड़ता है। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच एक राय बनी हुई है कि इस तरह से जिंदगी आखिर कब तक जी जा सकती है और लोग इसके खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus is likely to be end or not like HIV how much possibility to Covid 19 treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर

डॉक्टर मुलियलि बताते हैं कि ऐसी बीमारियों के मामले में एक सामान्य लॉकडाउन वायरस के प्रसार की रफ्तार धीमी कर सकता है। लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद संक्रमण तेजी से बढ़ते हैं। वो कहते हैं, "इस स्थिति में हमें लोगों के मरने की संख्या को घटाना है और मौतों की संख्या घटाने का बस एक तरीका लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है।"

  • क्या अब कुछ नहीं हो सकता?

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से आई इस जानकारी के बाद लोगों में निराशा का भाव है। लेकिन डॉक्टर मुलियलि बताते हैं कि अभी भी उम्मीद की एक किरण शेष है। वो कहते हैं, "जब जनसंख्या में रोग प्रतिरोधक क्षमता 60 फीसदी के आसपास पहुंच जाती है तो कुछ समय के लिए इस बीमारी का संक्रमण रुक जाएगा। लेकिन ये कहीं जाएगा नहीं। ये उसी तरह हमारे बीच रहेगा जैसे मीजल्स है। जैसे चिकन पॉक्स है। अब इस पैंडेमिक के दौरान वे बीमारियां कहीं चली नहीं गई हैं। वे हमारे बीच मौजूद हैं। बस धीमे-धीमे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुंच रही हैं। इसे ही बीमारी का एन्डेमिक स्टेज कहते हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed