फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: इन कारणों से हो सकती है जी मिचलाने- उल्टी की समस्या, जानिए कैसे पाएं इससे राहत?

Sat, 19 Mar 2022 05:53 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Mar 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
nausea causes and treatment in hindi, how to get rid of nausea and vomiting
उल्टी-मतली आने की समस्या - फोटो : iStock

जी घबराना या मतली आना एक सामान्य स्थिति है, इस आभास को नॉशिया कहा जाता है। नॉशिया की स्थिति कई कारणों से हो सकती है। हालांकि बार-बार महसूस होने वाली इस समस्या को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। ध्यान न देने पर यह स्थिति शरीर के अंदरूनी अंगों पर बुरा असर डाल सकती है और गम्भीर रूप भी ले सकती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नॉशिया दिमाग से शुरू होने वाली स्थिति है। मतलब यह एहसास शरीर की बजाय दिमाग से ट्रिगर होता है। वैसे तो उल्टी को आने से नहीं रोका जा सकता लेकिन इसके एहसास को नियंत्रित किया जा सकता है। यही कारण है कि सफर के दौरान खट्टी गोलियां चूसने जैसे उपाय आजमाए जाते रहे हैं, ताकि जी न घबराए। नॉशिया की स्थिति को कई चीजें ट्रिगर कर सकती हैं। इसमें सामान्य संक्रमण से लेकर किसी प्रकार की सर्जरी, पेट सम्बन्धी रोग, कोई दवाई, कैंसर का ट्रीटमेंट, हार्मोन सम्बन्धी कोई अनियमितता, फ़ूड एलर्जी या गर्भवस्था के कारण आपको इसका एहसास हो सकता है। आइए जानते हैं कि इससे बचाव के कौन से उपाय असरदार हो सकते है?

nausea causes and treatment in hindi, how to get rid of nausea and vomiting
शरीर को रखें हाइड्रेटेड - फोटो : iStock

हाइड्रेशन है जरूरी
शरीर में पानी की जरूरत हमेशा ही होती है। केवल पानी या तरल पदार्थ ही नहीं, पर्याप्त पोषण भी शरीर के लिए जरूरी होता है। नॉशिया की स्थिति में भी यह संतुलन बनाए रखना आवश्यक माना जाता है। चूंकि इस स्थिति में खाना-पीना एक चुनौती हो सकती है। इसलिए ऐसी चीजों का चुनाव जरूरी है जो पोषण भी दें और फायदेमंद भी हों। 

nausea causes and treatment in hindi, how to get rid of nausea and vomiting
सही आहार का करें चयन - फोटो : iStock

ऐसे आहार हो सकते हैं फायदेमंद
यूं फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं लेकिन कई लोगों को नॉशिया की स्थिति में सेब जैसा फायदेमंद फल भी बुरा लग सकता है। केले का सेवन नॉशिया में मददगार हो सकता है। केले पचाने में आसान और पोषण से भरपूर होते हैं। दस्त और उल्टी की स्थिति में ये शरीर में हुए पोटेशियम की कमी को पूरा करते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं। 

  • चावल भी पेट की कुछ स्थितियों में सहायक हो सकते हैं। खासकर पतली खिचड़ी, दही आदि के साथ। लेकिन डायबिटीज या पेट की गम्भीर समस्या की स्थिति में चावल के सेवन के पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
  • ठंडे पदार्थ जैसे दही, योगर्ट, कस्टर्ड, आइसक्रीम, ठंडे फल आदि सहायक साबित हो सकते हैं। ठंडे पदार्थों में ज्यादातर कोई तेज सुगंध नहीं होती और नॉशिया के मामलों में खाद्य पदार्थों की सुगंध भी ट्रिगर का काम करती है। शोध बताते हैं कि 40 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाओं को खाने की सुगंध के कारण नॉशिया ट्रिगर हो सकता है। ऐसी स्थिति में ठंडे पदार्थ फायदेमंद होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nausea causes and treatment in hindi, how to get rid of nausea and vomiting
नारियल पानी के फायदे - फोटो : iStock

शरीर को ऊर्जा का रखें ध्यान
साफ पानी, नारियल पानी, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन्स (ओआरएस), स्पोर्ट ड्रिंक्स, आइस टी, बिना सोडे वाले जूस आदि पेय नॉशिया की स्थिति में राहत दे सकते हैं। इससे शरीर में पर्याप्त नमी भी बनी रहती है, साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिलती रहती है। 
भोजन में प्रोटीनयुक्त पदार्थ शामिल करने से भी फायदा हो सकता है।इसके अलावा अदरक में मौजूद कई बायोएक्टिव कम्पाउंड जैसे जिंजरॉल, पैराडॉल और शागेल आदि केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और पेट दोनों पर असर करके नॉशिया के असर को कम करने में सहायक होते हैं। 

विज्ञापन
nausea causes and treatment in hindi, how to get rid of nausea and vomiting
उल्टी आने की समस्या की रोकथाम - फोटो : iStock
मतली-उल्टी से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
भोजन के साथ कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखें। 
  • मुंह की साफ सफाई का ध्यान रखें। माउथवॉश का प्रयोग करें।
  •  खाने के तुरन्त बाद सोएं या लेटे नहीं। कम से कम आधा घण्टे बाद सोने जाएं
  •  भोजन और तरल दोनों कम कम मात्रा में बार-बार लें। 
  •  लगभग हर 2-3 घण्टे के अंतराल से थोड़ा कुछ खाएं या तरल पदार्थ का सेवन करें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed