फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: रंगों के कारण हो गई है त्वचा पर एलर्जी-जलन की समस्या, इन घरेलू उपायों से पा सकते हैं आराम

Sat, 19 Mar 2022 03:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Mar 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
skin rashes and itching home remedies, skin care home tips in hindi
होली के बाद त्वचा की समस्याएं - फोटो : iStock

कल हम सभी ने बड़ी धूमधाम के साथ होली के त्योहार का आनंद लिया। रंग-गुलाल और आपसी भाईचारे का यह त्योहार बेहद खास माना जाता है। पर अक्सर रंगों के कारण एक-दो दिनों तक आपकी त्वचा में जलन और एलर्जी की समस्या बनी रह सकती है। कुछ कैमिकल वाले रंगों के कारण त्वचा पर घाव भी हो जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में होली के बाद त्वचा के विशेष देखभाल की जरूरत होती है। यदि लाख कोशिशों के बाद भी अब तक आपकी त्वचा की जलन नहीं गई है तो इसके लिए कुछ घरेलू उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है। कई औषधियां और घरेलू नुस्खे त्वचा की इस तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में आपकी विशेष मदद कर सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक होली के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले कुछ रंगों में रसायन और शीशे के बुरादे जैसी चीजों को प्रयोग में लाया जाता है। जिसके संपर्क में आने के कारण त्वचा संबंधी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। यदि आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आइए ऐसे कुछ कारगर घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर आपको राहत मिल सकती है।

skin rashes and itching home remedies, skin care home tips in hindi
रंगों के कारण त्वचा में खुजली की दिक्कत - फोटो : iStock

ठंडी सेंकाई से मिलेगा लाभ
रसायन युक्त रंगों के संपर्क में आने के कारण त्वचा पर दाने और दर्द के साथ जलन की समस्या एक-दो दिनों तक बनी रह सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कोल्ड कंप्रेस या ठन्डे शावर को प्रयोग में लाना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। त्वचा में होने वाले सूजन और जलन की समस्या को कम करने में बर्फ की सेंकाई करना आपके लिए काफी कारगर उपाय हो सकता है।

skin rashes and itching home remedies, skin care home tips in hindi
त्वचा के लिए फायदेमंद है एलोवेरा - फोटो : iStock

एलोवेरा जेल है कारगर
एलोवेरा के पौधे का उपयोग वर्षों से त्वचा की देखभाल में सहायक माना जाता रहा है। रंगों के प्रभाव के कारण त्वचा में होने वाली जलन और घाव को कम करने में एलोवेरा जेल को प्रयोग में लाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा के पौधे से निकला ताजा जेल एंटी-इंफ्लामेटरी,  एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त होता है जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है। जलन वाली जगह पर एलोवेरा का जेल लगाने से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
skin rashes and itching home remedies, skin care home tips in hindi
त्वचा पर लगाएं नारियल का तेल - फोटो : Pixabay

नारियल का तेल है फायदेमंद
नारियल का तेल त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में आपके लिए मददगार हो सकता है। त्वचा में होने वाली जलन और रसायन के कारण होने वाले दानों को ठीक करने में नारियल के तेल को प्रयोग में लाना विशेष लाभदायक माना जाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करके रूखेपन को दूर करने में सहायक  है। इसमें एंटीसेप्टिक और  एंटी-इंफ्लामेटरी पाए जाते हैं जो त्वचा संबधी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करने में आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed