फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड्डियों का दर्द बन ना जाए संकट, जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय

Wed, 22 May 2019 10:20 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 22 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
natural home remedy to fight back arthritis
हड्डियों से जुड़ी समस्या से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। जीवनशैली में हो रहे बदलाव इसका बड़ा कारण हैं। इससे हमारा खान-पान, स्वास्थ्य, दिनचर्या और काम सब प्रभावित होता है। ऐसे में कई पोषक तत्वों की कमी के कारण इसका असर हमारी हड्डियों पर भी पड़ता है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह तो लें मगर कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो इसका समाधान कर सकते हैं। 



 
natural home remedy to fight back arthritis
लहसुन
इस दर्द से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में हर दिन लहसुन को शामिल करें। इसका सेवन करने से अर्थराइटिस के रोगियों को बहुत फायदा होता है। इसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी बायोटिक और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं। एक बात का खास ख्याल रखें, लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों के मौसम में रोजाना 1 या 2 कली से ज्यादा इसका सेवन करने से बचें।

 
natural home remedy to fight back arthritis
ब्रोकली
पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली जोड़ों के दर्द में आराम दिलाने में काफी मददगार है। इसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और सी, क्रोमियम पााया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से धीरे-धीरे बढ़ रहे गठिया के रोग को काबू किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
natural home remedy to fight back arthritis
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो बीमारी फैलने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है इसलिए गठिया के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से गठिया के दर्द में काफी राहत मिलती है। 

 
विज्ञापन
natural home remedy to fight back arthritis
बथुआ
अर्थराइटिस से राहत पाने के लिए बथुआ के पत्तों का रस बहुत कारगार उपाय है। अपनी डाइट में बथुआ को शामिल करें और इसके साथ ही रोजाना इसके पत्तों का रस पीएं। ध्यान रखें इस रस के स्वाद को अच्छा करने के लिए इसमें कुछ न मिलाएे। तीन महीने तक इस रस का सेवन करने के बाद आपको इसका असर साफ देखने को मिलेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed