{"_id":"69d87b70c40a6880a00f03e4","slug":"natural-home-remedies-for-constipation-in-kids-bacho-ka-constipation-ka-ilaj-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Constipation Remedy For Kid: छोटे बच्चों में कब्ज क्यों होती है? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Constipation Remedy For Kid: छोटे बच्चों में कब्ज क्यों होती है? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
Fri, 10 Apr 2026 10:38 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:38 AM IST
सार
Home Remedies For Constipation in Kids: अगर आपके घर में भी छोटा बच्चा है तो आपके सामने भी ये दिक्कत कभी न कभी आती होगी कि बच्चे का पेट सही से साफ नहीं हो रहा। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला
Home Remedies For Constipation in Kids: छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखना हर माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन कई बार बच्चों में पेट साफ न होने यानी कब्ज की समस्या देखने को मिलती है, जिससे बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और ठीक से खा-पी भी नहीं पाता। ऐसी दिक्कत ज्यादातर छोटे बच्चों के सामने आती है, क्योंकि छोटे बच्चों में पाचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता, इसलिए उनकी डाइट और दिनचर्या का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें?
- फोटो : Freepik
कैसे पहचानें कि बच्चे को कब्ज है?
- 2–3 दिन तक पॉटी न होना
- पॉटी करते समय दर्द या रोना
- पेट में सूजन या भारीपन
- सख्त और सूखी स्टूल
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
बच्चों में कब्ज के कारण
- पानी की कमी
- फाइबर की कमी वाली डाइट
- ज्यादा दूध या प्रोसेस्ड फूड
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- नई डाइट शुरू होने पर बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें?
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये घरेलू नुस्खे आजमाकर देख लें
1. गुनगुना पानी
सुबह बच्चे को थोड़ा गुनगुना पानी पिलाने से पेट साफ होने में मदद मिलती है
2. फाइबर युक्त आहार
बच्चे को पपीता, सेब, नाशपाती, गाजर और हरी सब्जियां दें
1. गुनगुना पानी
सुबह बच्चे को थोड़ा गुनगुना पानी पिलाने से पेट साफ होने में मदद मिलती है
2. फाइबर युक्त आहार
बच्चे को पपीता, सेब, नाशपाती, गाजर और हरी सब्जियां दें
विज्ञापन
छोटे बच्चे का पेट साफ नहीं हो रहा है तो क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
3. घी का सेवन
दूध में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर देने से पाचन बेहतर होता है और मल नरम होता है
4. किशमिश का पानी
रातभर भिगोई हुई किशमिश का पानी या मसलकर देना कब्ज में राहत देता है
दूध में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर देने से पाचन बेहतर होता है और मल नरम होता है
4. किशमिश का पानी
रातभर भिगोई हुई किशमिश का पानी या मसलकर देना कब्ज में राहत देता है