फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Doctors Day 2021: डॉक्टर ने माना है इन चार बीमारियों को सबसे खतरनाक, जानें इनके बारे में सबकुछ

Thu, 01 Jul 2021 08:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
national doctors day 2021 most dangerous diseases These are the four most dangerous diseases
डॉक्टर्स डे 2021 - फोटो : istock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


जब से हमारे बीच कोरोना वायरस महामारी आई है, तब से इसने हर किसी को परेशान कर रखा है। जहां एक तरफ काफी संख्या में इससे लोग संक्रमित हुए, तो वहीं दूसरी तरफ ये वायरस अब तक काफी लोगों की जान भी ले चुका है। हालांकि, डॉक्टर्स ने कई लोगों को इस वायरस से बचाकर ठीक भी किया है। संक्रमित होने के अलावा कोरोना को मात देकर घर लौटने वाले लोगों की संख्या भी काफी अच्छी है। लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना काफी खतरनाक है, इसलिए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरोना के अलावा भी दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें काफी खतरनाक माना जाता है? शायद नहीं, तो चलिए इस नेशनल डॉक्टर्स डे आपको कुछ ऐसी ही बीमारियों के बारे में बताते हैं जो जानलेवा हैं। हम इन बीमारियों के बारे में अगली स्लाइड्स में जानेंगे...

national doctors day 2021 most dangerous diseases These are the four most dangerous diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टोनमैन सिंड्रोम

  • स्टोनमैन सिंड्रोम भले ही दुर्लभ बीमारी है, लेकिन ये गंभीर बीमारी है। इसमें मरीज की जब हड्डी टूट जाती है, तो फिर वो सही जगह जुड़ नहीं पाती है। यही नहीं, कई बार हड्डी के गलत जगह जुड़ने की वजह से काफी दर्द का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, मौजूदा समय में इसका कोई इलाज भी मौजूद नहीं है। स्टोनमैन सिंड्रोम को फाइब्रोडिस्प्लासिया ऑसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा यानी एफओपी रोग भी कहा जाता है।
national doctors day 2021 most dangerous diseases These are the four most dangerous diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चगास रोग

  • चगास रोग एक परजीवी रोग है जो ट्रिपैनोसोमा क्रूजी के कारण होता है। इसमें व्यक्ति सोते समय किसिंग बग का शिकार हो जाता है। इससे मुंह के पास घाव हो जाता है। इसके अलावा ये बीमारी व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित करती है, जिसके कारण शरीर में खून का संचार सही से नहीं हो पाता है और इसके कारण ही समस्याएं पैदा होने लगती है। हालांकि, इस बीमारी के लिए अब कुछ दवाएं उपलब्ध हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
national doctors day 2021 most dangerous diseases These are the four most dangerous diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एक्सरोडरमा पिग्मेटोसम

  • एक्सरोडरमा पिग्मेटोसम त्वचा की बीमारी है। सूरज की रोशनी की वजह से ये बीमारी होती है। मरीज की त्वचा पर धूप पड़ जाए, तो उसकी त्वचा पर जलन और खुजली होने लगती हैं। साथ ही छाले भी पड़ जाते हैं। मौजूदा समय में इस बीमारी का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
national doctors day 2021 most dangerous diseases These are the four most dangerous diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

मोटर न्यूरॉन

  • मोटर न्यूरॉन बीमारी की वजह से मरीज की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है, साथ ही शरीर के कई अन्य अंग भी काम करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा खाना निगलने और सांस लेने जैसी दिक्कतें भी मरीज को होती है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं, उनमें से केवल पांच फीसदी लोग ही बच पाते हैं।  इसलिए इसे काफी घातक बीमारी माना जाता है।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed