फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Doctors Day 2021: जानें क्या है डॉक्टर्स डे का इतिहास और महत्व, आसान शब्दों में यहां समझें

Thu, 01 Jul 2021 11:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
national doctors day 2021 date history importance  Know what is the history and importance of Doctors Day
डॉक्टर्स डे 2021 - फोटो : istock

जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो वो डॉक्टर के पास ही जाता है, क्योंकि डॉक्टर ही लोगों को छोटी ही नहीं कई गंभीर और खतरनाक बीमारियों से भी बचाते हैं। डॉक्टर को यूं ही भगवान के समान दर्जा नहीं दिया जाता है, उसके पीछे उनकी मेहनत साफ नजर आती है। एक व्यक्ति जब किसी भी बीमारी का शिकार होता है, उसके साथ कोई दुर्घटना होती है या फिर किसी गंभीर बीमारी की चपेट में लोग आते हैं आदि। ऐसे मुश्किल भरे वक्त में डॉक्टर ही उन्हें ठीक करते हैं और एक नई जिंदगी देने का काम करते हैं। वहीं, इस बार कोरोना काल में तो डॉक्टर्स की महत्वता को हर किसी ने पहचाना। दुनिया ने देखा कि कैसे डॉक्टर्स ने दिन-रात काम करके मरीजों की जान बचाई। डॉक्टर्स के सम्मान में ही हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। तो चलिए इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में जानते हैं।

national doctors day 2021 date history importance  Know what is the history and importance of Doctors Day
डॉक्टर्स डे 2021 Bidhan Chandra Roy - फोटो : facebook/Unish Kuri

ऐसे हुई थी शुरुआत

  • दरअसल, भारत में प्राचीन काल से ही वैद्य परंपरा रही है। जैसे- चरक, धनवन्तरि, जीवक, सुश्रुत आदि। वहीं हर साल भारत में डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिन के रूप में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यहां आपको बताते चलें कि बिधान चंद्र राय एक महान चिकित्सक के अलावा पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। साल 1991 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
national doctors day 2021 date history importance  Know what is the history and importance of Doctors Day
डॉक्टर्स डे 2021 - फोटो : PTI

ये है महत्व

  • डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्मदिन और पुण्यतिथि दोनों ही 1 जुलाई को होती है। इसलिए इस दिन उनके सम्मान में ये दिन मनाया जाता है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने के पीछे के महत्व की बात करें, तो इस दिन डॉक्टर्स के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही हमारे जीवन में डॉक्टर्स का क्या योगदान है इस बात को सराहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
national doctors day 2021 date history importance  Know what is the history and importance of Doctors Day
डॉक्टर्स डे 2021 - फोटो : अमर उजाला

दान कर देते थे अपनी आय

  • बिधान चंद्र राय जो भी आय अर्जित करते थे, वो सबकुछ दान कर देते थे। वे लोगों के लिए एक रोल मॉल हैं। जिस वक्त भारत देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था, उस वक्त बिधान चंद्र ने घायलों और पीड़ितों की निस्वार्थ भाव से सेवा की थी। अगर ये कहा जाए कि डॉक्टर्स के बिना समाज की कल्पना करना असंभव है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
national doctors day 2021 date history importance  Know what is the history and importance of Doctors Day
डॉक्टर्स डे 2021 - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर्स सबसे जरूरी

  • किसी भी व्यक्ति के हर दिन एक से नहीं रहते। अगर वे आज स्वस्थ है, तो कल को बीमार भी हो सकता है। ऐसे में उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। डॉक्टर के पास कई ऐसे मरीज भी आते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि इनकी जान बचाना अब नामुमकिन है, लेकिन डॉक्टर्स अपने ज्ञान और दवाओं के जरिए उस मरीज को एक नई जिंदगी देते हैं। हालांकि, जब खबरें सामने आती हैं कि डॉक्टर्स की टीम पर हमला हुआ, तो ये हर किसी को निराश करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed