फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Dengue Day 2025 : डेंगू के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं? तेज रिकवरी में मदद करती हैं ये चीजें

Fri, 16 May 2025 12:45 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 16 May 2025 12:45 PM IST
सार

National Dengue Day: डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो मच्छर के काटने से होती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि डेंगू बुखार का अब तक कोई ज्ञात इलाज नहीं है। डेंगू से रिकवरी के लिए दवाओं के साथ-साथ सही आहार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए आइए लेख में जानते हैं कि डेंगू के दौरान क्या खाना चाहिए क्या नहीं?

विज्ञापन
National Dengue Day 2025 Diet During Dengue What to Eat During Dengue
डेंगू डाइट - फोटो : Freepik

Dengue Diet: डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो एडीस मच्छर के काटने से फैलती है। इस मच्छर के काटने के कुछ घंटे बाद डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है।



ध्यान देने वाली बात ये है कि डेंगू बुखार का अब तक कोई ज्ञात इलाज नहीं है। इसमें लक्षणों को कम करने वाले तरीकों को प्रयोग में लाया जाता है। डेंगू से रिकवरी के लिए दवाओं के साथ-साथ सही आहार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सही खानपान शरीर को हाइड्रेट रखता है, इम्युनिटी को बढ़ाता है और प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, कुछ फुड प्रोडक्ट ऐसे भी हैं जो डेंगू के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि डेंगू के दौरान क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

National Dengue Day 2025 Diet During Dengue What to Eat During Dengue
मच्छर काटने से होती है डेंगू - फोटो : Freepik.com

डेंगू में क्या खाएं?
 

  • डेंगू में डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। इसलिए, खूब पानी, नारियल पानी, ओआरएस, और ताजा फलों का जूस पिएं। नारियल पानी जरूर पीएं, क्योंकि इसमें पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है।
  • पपीते के पत्तियों का रस प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना 2-3 चम्मच पपीते के पत्तों का रस या ताजा पपीता खाएं।

 


ये भी पढ़ें- Heatwave: बढ़ रहा है तापमान, बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है असर; स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए जरूरी सुझाव
 
National Dengue Day 2025 Diet During Dengue What to Eat During Dengue
दलिया - फोटो : Adobe stock
  • दलिया, खिचड़ी, उबली सब्जियां, और सूप जैसे हल्के फूड प्रोडक्ट खाएं। ये पचने में आसान होते हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। पालक और मेथी जैसी सब्जियां आयरन और फोलेट से भरपूर होती हैं, जो खून की कमी को रोकने में सहायक हैं, इन्हें भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • संतरा, कीवी, और आंवला जैसे फल इम्युनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देते हैं, इसे अपनी डाइट में शामिल करें।



 


ये भी पढ़ें- World Hypertension Day: दिनचर्या की ये आदतें बढ़ा सकती हैं आपका ब्लड प्रेशर, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
National Dengue Day 2025 Diet During Dengue What to Eat During Dengue
मच्छर - फोटो : Freepik.com

डेंगू में क्या न खाएं?
 

  • तला-भुना, मसालेदार, और जंक फूड पाचन को बिगाड़ सकता है और लीवर पर दबाव डाल सकता है, इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए।
  • कॉफी, चाय, और शराब से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है। ये प्लेटलेट्स की संख्या को भी प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
National Dengue Day 2025 Diet During Dengue What to Eat During Dengue
मिठाई - फोटो : Freepik
  • मिठाइयां, सोडा, और पैकेज्ड जूस से बचें, क्योंकि ये आपके इम्युनिटी को और कमजोर कर सकते हैं। साथ ही रेड मीट और भारी प्रोटीन युक्त भोजन पचने में मुश्किल होता है, इसलिए डेंगू के दौरान इसे नहीं खाना चाहिए।
  • ज्यादा नमक वाले फूड प्रोडक्ट, जैसे-अचार और चिप्स, शरीर में पानी की मात्रा को असंतुलित कर सकते हैं, इसलिए इसे खाने बचना चाहिए।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed