फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Anaemia Day 2021: जानिए नेशनल एनीमिया दिवस मनाने की वजह, एनीमिया के लक्षण और इससे बचने के उपाय

Sat, 20 Mar 2021 11:52 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 20 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
National Anaemia Day 2021: importance of national anaemia day history anaemia symptoms preventions
50 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं - फोटो : अमर उजाला

भारत में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं। यही एक कारण है कि प्रतिवर्ष लोगों को एनीमिया के प्रति जागरूक करने के लिए पिछले साल इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया। 2020 में विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने आइएचडब्ल्यू के साथ मिलकर यह तय किया कि आने वाले दो सालों में जितना हो सके भारत से एनीमिया की समस्या को मिटाएंगे और 21 मार्च को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एनीमिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अगली स्लाइड्स से मिरेकल्स मेडीक्लीनिक एंड अपोलो क्रेडल अस्पताल, गुरुग्राम से जानिए एनीमिया के लक्षण और इससे बचने के उपाय। 

National Anaemia Day 2021: importance of national anaemia day history anaemia symptoms preventions
आयरन की कमी के कारण एनीमिया होता है - फोटो : Pixabay

इन कारणों से होता है एनीमिया- 
शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया होता है। जो लोग खाने में हरी सब्जियों और पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें एनीमिया की समस्या से परेशान होना पड़ता है। शरीर से बहुत अधिक रक्त बह जाने पर भी एनीमिया का समस्या हो सकती है। अधिकांश भारतीय महिलाएं अपने घर के सदस्यों का ख्याल रखने में इतनी व्यस्त रहती हैं कि वे स्वयं का ध्यान नहीं रख पातीं। कई सारी महिलाओं को गरीबी के कारण सही मायने में पोष्टिक आहार नहीं मिलता है इसलिए भी वे महिलाओं को एनीमिया अधिक होता है। 

National Anaemia Day 2021: importance of national anaemia day history anaemia symptoms preventions
एनीमिया के लक्षण बहुत सामान्य होते हैं - फोटो : amar ujala

एनीमिया के लक्षण-
एनीमिया के लक्षण बहुत सामान्य होते हैं इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उठने- बैठने पर चक्कर आना, अचानक ही दिल की धड़कन बढ़ना-घटना, सांस लेने में तकलीफ होना, त्वचा का पीला पड़ जाना, हथेलियों और तलवों का ठंडा पड़ना आदि एनीमिया के लक्षण हैं। इनमें से कोई भी लक्षण नजर आने पर लापरवाही करने की बजाय समय पर चिकित्सक का परामर्श लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
National Anaemia Day 2021: importance of national anaemia day history anaemia symptoms preventions
टमाटर, चुकंदर एवं गाजर का सेवन करें - फोटो : सोशल मीडिया

टमाटर और चुकंदर का सेवन 
खून की कमी होने पर ही एनीमिया होता है। ऐसे में यदि आपको पता है कि आपके शरीर में खून की कमी है तो पहले ही टमाटर, चुकंदर एवं गाजर का सेवन करें। नियमित रूप से सलाद के रूप में या जूस के रूप में आप इनका सेवन करते हैं तो जल्द ही आपके शरीर में रक्त की जो कमी है, वो दूर हो जाएगी और आप एनीमिया का शिकार होने से बच जाओगे। 

 

विज्ञापन
National Anaemia Day 2021: importance of national anaemia day history anaemia symptoms preventions
शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलने लगता है - फोटो : social media
लोहे की कढ़ाई में खाना पकाएं
लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने से भोजन में लोहे की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कि शरीर में होने वाली लोहे की कमी धीरे- धीरे खत्म होने लगती है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलने लगता है। पालक का अधिक से अधिक सेवन करें क्योंकि यह लोहे का अच्छा स्रोत है। आयरन की कमी अधिक होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर आप आयरन की टेबलेट भी ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed