फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना-खाने के बाद कहीं आपकी भी तो नहीं हैं ऐसी आदतें? आज से ही छोड़ दें

Sat, 20 Mar 2021 07:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 20 Mar 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
do not do such things after meal
Dinner Party

हमारा स्वास्थ्य, हमारे ही हाथ में होता है। आमतौर पर खान-पान में कमी और खराब जीवनशैली को प्रयोग में लाकर हम कई सारी बीमारियों को जाने-अनजाने आमंत्रण दे देते हैं। ऐसी ही कुछ गलती आमतौर पर हम रोज खाना खाने के बाद भी करते है, पर बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जिन्हें इसके बारे में जानकारी होगी।आज हम आपको खाने के बाद की ऐसी ही कुछ खराब आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपको गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकती है। विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इन आदतों को छोड़ दें। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

do not do such things after meal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाने के बाद चाय-कॉफी
हम में से ज्यादातर लोगों की खाने के बाद चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। अगर चाय या कॉफी न मिले तो ऐसा लगता है कि जैसे पेट ही न भरा हो, हालांकि इस आदत को विशेषज्ञ सही नहीं मानते हैं। डॉक्टरों की मानें तो चाय और कॉफी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को आयरन अवशोषित करने से रोकते हैं। शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन न मिल पाने के कारण कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

do not do such things after meal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खाने के बाद धूम्रपान
खाने के बाद आपने अक्सर लोगों को धूम्रपान करते हुए देखा होगा। धूम्रपान तो वैसे भी हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आप खाने के बाद धूम्रपान करते हैं तो इससे होने वाले नुकसान का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
do not do such things after meal
drink - फोटो : file photo

खाने के बाद पानी पाना
यह ऐसी आदत है जो हम सब करते हैं लेकिन इससे होने वाले दुष्प्रभावों से अनजान हैं। विशेषज्ञों की मानें तो खाने के साथ या खाने के बाद पानी पीते रहने से पेट में मौजूद एंजायमों का प्रभाव कम हो जाता है। ये एंजाइम खाने को पचाने के लिए आवश्यक होते हैं। ऐसे में इस तरह की आदत वाले लोगों को अक्सर एसिडिटी और पेट फूलने की शिकायत बनी रहती है।

विज्ञापन
do not do such things after meal
rest - फोटो : pexel

खाने के बाद तुरंत आराम करना
खाने के बाद आराम करने की भी आदत ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। खाना खाने के बाद तुरंत कामपर बैठ जाना या फिर आराम करने के लिए लेट जाने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed