फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Blood Pressure: सुबह की ये आदतें ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में करेंगी मदद, हार्ट-किडनी भी रहेगी स्वस्थ

Fri, 17 Nov 2023 11:53 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Nov 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
morning routine to lower blood pressure ko kaise control kre
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : iStock

हाई ब्लड प्रेशर को शरीर में कई प्रकार की बीमारियों को बढ़ाने वाला माना जाता है। अगर आपको लगता है कि इससे सिर्फ हृदय रोगों का खतरा होता है तो यहां आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट के साथ किडनी, तंत्रिकाओं और मस्तिष्क से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का भी कारण हो सकती है।



डॉक्टर कहते हैं, भले ही आपको ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं है फिर भी इससे बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। जिस प्रकार से हमारी लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी है, इससे सभी लोगों में इस रोग का खतरा हो सकता है।

ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाले कई कारक हो सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिन के शुरुआत की कुछ आदतों में सुधार करके भी आप ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं।

morning routine to lower blood pressure ko kaise control kre
हाइड्रेशर का रखें ध्यान - फोटो : istock

जागने के समय और हाइड्रेशन को रखें ठीक 

अपने शरीर के इंटरनल क्लॉक को नियंत्रित करने और रक्तचाप के स्तर को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने सोने-जागने के समय को ठीक रखें। हम कब जागते हैं कि रात में कितने घंटे की नींद पूरी करते हैं, इसका भी असर ब्लड प्रेशर पर देखा जाता है। इसके अलावा अपने दिन की शुरुआत भरपेट पानी पीकर करें।

हाइड्रेटेड रहने से रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शरीर में पानी की कमी होने से भी ब्लड प्रेशर के बढ़ने का खतरा रहता है।

morning routine to lower blood pressure ko kaise control kre
योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay

व्यायाम बहुत जरूरी

नियमित व्यायाम शारीरिक और मानसिक, दोनों प्रकार के फिटनेस के लिए जरूरी है। प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट तक तेज चलने, जॉगिंग, साइकिल चलाने, तैराकी या किसी अन्य एरोबिक व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करके न सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है, साथ ही यह हृदय रोगों, डायबिटीज सहित कई अन्य प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी आपके लिए फायदेमंद है।

नियमित व्यायाम सभी लोगों के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
morning routine to lower blood pressure ko kaise control kre
सांस लेने वाले अभ्यास जरूरी - फोटो : Pixabay

गहरी सांस लेने का करें अभ्यास 

गहरी सांस लेने से मानसिक स्वास्थ्य को लाभ तो मिलता ही है साथ ही यह तनाव के स्तर को कम करके ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने में भी आपके लिए फायदेमंद है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तनाव से रक्तचाप बढ़ सकता है। शरीर को आराम देने और तनाव के स्तर को कम करने के लिए गहरी सांस लेने के व्यायाम या ध्यान का अभ्यास करने की आदत बनाएं। यह आपके शरीर को अधिक ऊर्जावान रखने में भी मददगार अभ्यास है।

विज्ञापन
morning routine to lower blood pressure ko kaise control kre
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

संतुलित नाश्ता करें

सुबह का नाश्त करना सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है। संतुलित नाश्ते में साबुत अनाज, फल, सब्जियां और लीन प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करें। सुबह का भरपूर नाश्ता आपको ऊर्जा प्रदान करने साथ रक्तचाप को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर को बेहतर तरीक से मैनेज करने में भी मददगार होता है।

हालांकि नाश्ते में  सोडियम, सेचुरेटेड और ट्रांस फैट के साथ ऐडेड शुगर वाली चीजों की मात्रा को कम रखना जरूरी होता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed