फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले, वुहान में इलाज के लिए बने तीन अस्पताल

Tue, 04 Feb 2020 12:48 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 Feb 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
More than 20,000 cases of Wuhan coronavirus worldwide
कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मामला केरल में मिला है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की वजह से चीन में 427 लोगों की मौत हो गई है। 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए हैं। चीन के साथ ही कई देशों में इस खतरनाक विषाणु को लेकर स्वास्थ्य आपातकाल लगाया गया है। कोरोना वायरस के वैश्विक स्तर पर कंफर्म मामले 20,627 हैं जबकि इनमें से 20,438 संक्रमित व्यक्ति चीन के हैं। चीन के बाहर कोरोना वायरस के 190 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।


 

More than 20,000 cases of Wuhan coronavirus worldwide
वुहान में निर्माणाधीन अस्पताल की तस्वीर - फोटो : pti
25 देशों में सामने आए संक्रमित मामलों में से दो मौतों की पुष्टि भी हुई है। चीन के बाहर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले जापान में आए हैं।
  • जापान में कोरोना वायरस के 20 मामले सामने आए हैं।
  • थाइलैंड में कोरोना वायरस के 19 और सिंगापुर में 18 मामले सामने आए हैं।
More than 20,000 cases of Wuhan coronavirus worldwide
आइसोलेशन वार्ड में लोगों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : ANI

वहीं, कोरोना वायरस के नकारात्मक समाचार कवरेज से चीन परेशान है और चाहता है कि इसे लेकर चीन की छवि खराब न की जाए। भारत में भी कोरोना वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हो गई है। सभी मामले केरल राज्य से हैं। हॉंगकॉंग में भी इस वायरस की वजह से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। मंगलवार को यहां कोरोना वायरस से 39 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह कोरोना वायरस से हॉंगकॉंग में पहली मौत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
More than 20,000 cases of Wuhan coronavirus worldwide
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका में कोरोना वायरस के सांतवें मामले की पुष्टि हो गई है। व्हाइट हाउस ने स्वास्थ्य आपातकाल जारी कर दिया है। अमेरिका में कोरोना वायरस का सांतवां मामला कैलिफॉर्निया से है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के दौरे से आए सभी विदेशी नागरिकों के लिए दो हफ्ते तक अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
More than 20,000 cases of Wuhan coronavirus worldwide
एंथ्रेक्स वायरस - फोटो : Social media
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने संशोधित यात्रा परामर्श में लोगों से कहा कि चीन के हुबेई प्रांत में जानलेवा कोरोना वायरस के महामारी बनने के मद्देनजर वे देश की यात्रा करने से बचें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed