फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: बारिश के मौसम में जरूर करें इन पांच फलों का सेवन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Tue, 06 Jul 2021 08:19 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 06 Jul 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
Monsoon fruits benefits best and healthy fruits to eat in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


अधिकतर लोगों को बरसात का मौसम बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है। बारिश के दिनों में एलर्जी, संक्रमण और पाचन से जुड़ी समस्याएं तो आम हैं, इसके अलावा डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां भी इस मौसम में खूब परेशान करती हैं। इसलिए बेहद ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है और साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर का बीमारियों से पाला न पड़े। बीमारियों से बचने के लिए जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है, वो कुछ मौसमी फलों में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कुछ खास फलों के बारे में, जिनका सेवन जरूर करना चाहिए। 

Monsoon fruits benefits best and healthy fruits to eat in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जामुन 

  • जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं। यह पेट और लिवर के लिए तो अच्छा माना ही जाता है, साथ ही डायबिटीज, एनीमिया, गठिया और त्वचा में निखार लाने में भी लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। 
Monsoon fruits benefits best and healthy fruits to eat in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आलूबुखारा 

  • आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है और साथ ही यह विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। इसके अलावा आलूबुखारा डायबिटीज, हृदय, हड्डियों और आंखों के लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon fruits benefits best and healthy fruits to eat in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आड़ू 

  • यह एक स्वादिष्ट और रसदार फल है, जिसमें विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और साथ ही यह पाचन तंत्र, हृदय, आंखें और रक्तचाप को भी कम करने में भी लाभदायक होता है।
विज्ञापन
Monsoon fruits benefits best and healthy fruits to eat in rainy season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नाशपाती 

  • नाशपाती एक लोकप्रिय फल है, जिसमें मौजूद खनिज, विटामिन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। सामान्य सर्दी और फ्लू जैसी स्थितियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है। यह हृदय रोगों को भी कम करने में सहायक है, साथ ही नाशपाती को पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed