फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैज्ञानिकों का दावा: कोरोना के कई वैरिएंट्स के खिलाफ 'सबसे असरदार' साबित हुई है यह वैक्सीन

Mon, 05 Jul 2021 07:27 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 05 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Study says, Pfizer Vaccine Induces Good' Immune Response Against many Variants
कोरोना की सबसे प्रभावी वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना से सुरक्षा देने में विशेषज्ञ वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी हथियार मानते हैं। हालांकि वैक्सीनेशन को लेकर सामने आ रहे तमाम अध्ययन लोगों के मन में भ्रम की स्थिति भी पैदा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के वैरिएंट्स में लगातार हो रहे म्यूटेशन चिंता का विषय बने हुए हैं, इन वैरिएंट्स पर कौन सी वैक्सीन ज्यादा प्रभावी साबित हो सकती है, इस बारे में लगातार अध्ययन किया जा रहा है। इस बीच हालिया अध्ययन में विशेषज्ञों ने यूके की वैक्सीन फाइजर को कोरोना के तमाम वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार साबित होने का दावा किया है। 


वैज्ञानिकों का कहना है कि  फाइजर वैक्सीन की दो खुराक सार्स-सीओवी-2 के तमाम स्वरूपों के खिलाफ काफी अच्छी एंटीबॉडी प्रतिक्रिया दे सकती है। दुनियाभार में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस अध्ययन को काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि फाइजर की प्रभाविकता को लेकर इस अध्ययन में और क्या-क्या महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं?

Study says, Pfizer Vaccine Induces Good' Immune Response Against many Variants
अध्ययन में फाइजर वैक्सीन के दिखे बेहतर परिणाम - फोटो : Social media

फाइजर वैक्सीन के दिखे अच्छे परिणाम
फिनलैंड में 180 स्वास्थ्य कर्मियों पर किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने फाइजर वैक्सीन को काफी असरदार पाया है। वैज्ञानिकों ने पाया कि फाइजर वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा कोरोना के अल्फा वैरिएंट्स के खिलाफ काफी प्रभावी हो सकती है। वहीं पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सामने आए बीटा वैरिएंट्स के खिलाफ फाइजर वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा में थोड़ी कमी जरूर देखी गई है लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर में बनी एंटीबॉडीज इसे भी निष्प्रभावी करने में असरदार हो सकती हैं। यह अध्ययन नेचर कम्यूनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। 

Study says, Pfizer Vaccine Induces Good' Immune Response Against many Variants
फाइजर वैक्सीन से बनीं एंटीबॉडीज काफी असरदार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

टीके की दो खुराक बहुत आवश्यक
दिसंबर 2020 में शुरू हुए इस अध्ययन में तुर्कु और हेलसिंकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने टीकाकरण के बाद शरीर में बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को जानने की कोशिश की। इस अध्ययन में फाइजर वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके 180 स्वास्थ्य कर्मियों में टीके की प्रतिक्रिया का विश्लेषण किया गया। इस अध्ययन की तुलना कोविड-19 के ठीक हो चुके मरीजों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से की गई। अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि टीके की दो खुराकों के बाद लोगों में मूल वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी का स्तर काफी अधिक पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Study says, Pfizer Vaccine Induces Good' Immune Response Against many Variants
कई वैरिएंट्स के खिलाफ असरदार साबित हुई है फाइजर वैक्सीन - फोटो : iStock

अब तक की सबसे कारगर वैक्सीन मानी जा सकती है फाइजर 
अध्ययन के बारे में तुर्कु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर इक्का जुल्कुनैन कहते हैं, अब तक जितने भी टीकों का अध्ययन किया गया है, फाइजर वैक्सीन उनमें से सबसे प्रभावी साबित हुई है। इस अध्ययन में पाया गया है कि वैक्सीन सभी उम्र और लिंग के लोगों में एंटीबॉडी प्रतिक्रिया को बनाने में काफी कारगर साबित हो सकती है। कोरोना के बीटा वैरिएंट के खिलाफ भले ही प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कमजोर पाई गई है, लेकिन शरीर में बनी एंटीबॉडीज उन्हें निष्प्रभावी करने के लिए पर्याप्त मानी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Study says, Pfizer Vaccine Induces Good' Immune Response Against many Variants
कोरोना वैक्सीन को लेकर अध्ययन जारी - फोटो : Social media

अन्य वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभाविकता जानने के लिए अध्ययन जारी
वैज्ञानिकों का कहना है कि हम दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना के अन्य स्वरूपों के खिलाफ इस वैक्सीन की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को जानने के लिए अध्ययन कर रहे हैं। दुनियाभर के लिए चिंता का कारक बने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ यह वैक्सीन कितनी असरदार साबित हो सकती है, इस बारे में अध्ययन किया जा रहा है। अब तक के परिणाम के आधार पर यह माना जा रहा है कि फाइजर वैक्सीन कोरोना के अन्य वैरिएंट्स के खिलाफ भी असरदार एंटीबॉडीज पैदा करने में सफल साबित होगी। इससे संबंधित अध्ययन का निष्कर्ष जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
COVID-19 mRNA vaccine induced antibody responses against three SARS-CoV-2 variants

अस्वीकरण नोट: यह लेख नेचर कम्यूनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के  निष्कर्ष के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed