फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: बच्चों में दिखें ये 13 लक्षण तो हो जाएं सावधान, आयुष मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

Tue, 15 Jun 2021 03:36 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 15 Jun 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
ministry of ayush issued new guidelines for childrens to protect from coronavirus third wave covid 19 symptoms in children
आयुष मंत्रालय गाइडलाइंस - फोटो : Pixabay

क्या सच में कोरोना की तीसरी लहर आएगी? यह अभी भी एक सवाल ही बना हुआ है, लेकिन कई विशेषज्ञों का तो यही मानना है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का ये जरूर कहना है कि अगर सावधानी बरती जाए, तो तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है। एक सवाल यह भी आजकल खूब उठ रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक होगी। हालांकि दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने हाल ही में कहा था कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक होगी, इसके प्रमाण नहीं हैं, लेकिन वही कुछ दूसरे विशेषज्ञ कहते हैं कि पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में अधिक बच्चे संक्रमित हुए हैं और ऐसे में इस बात की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण बढ़ सकता है। इसीलिए आयुष मंत्रालय ने एक गाइडलाइन जारी की है और बताया है कि बच्चों में कोरोना के कौन से लक्षण हो सकते हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

ministry of ayush issued new guidelines for childrens to protect from coronavirus third wave covid 19 symptoms in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों में कोरोना के लक्षण 

  • लगातार 4-5 दिन तक बुखार रहना 
  • बच्चे द्वारा मौखिक सेवन में कमी (भूख में कमी) 
  • बच्चे का सुस्त होना 
  • डायरिया (दस्त) 
  • उल्टी 
  • पेट में दर्द  
ministry of ayush issued new guidelines for childrens to protect from coronavirus third wave covid 19 symptoms in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन लक्षणों से भी रहें सावधान 

  • बच्चे के श्वसन दर में वृद्धि 
  • ऑक्सीजन का स्तर 95 फीसदी से कम होना 
  • आंखें लाल होना 
  • शरीर पर लाल चकत्ते 
  • चिड़चिड़ापन 
  • बेहोशी की हालत 
  • खराब मूत्र उत्पादन (यूरिन कम बनना) 
विज्ञापन
विज्ञापन
ministry of ayush issued new guidelines for childrens to protect from coronavirus third wave covid 19 symptoms in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? 

  • बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए यह जरूरी है कि उनकी इम्यूनिटी को मजबूत रखा जाए। इसके लिए बच्चों को दूध में हल्दी मिलाकर दें, उन्हें च्यवनप्राश दें। इसके अलावा बच्चों को आयुष बाल क्वाथ भी दे सकते हैं। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, अगर बच्चे संक्रमित हो गए हैं तो उनको लक्षणों के आधार पर अलग-अलग आयुर्वेदिक दवाएं दी जा सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि बच्चों को कोई भी आयुर्वेदिक दवा बिना किसी डॉक्टरी सलाह के न दें। 
विज्ञापन
ministry of ayush issued new guidelines for childrens to protect from coronavirus third wave covid 19 symptoms in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों को खाने में हरी सब्जियां और फल दें

  • बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनके आहार में हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें। यह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए जरूरी होता है। इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसलिए बच्चों को नियमित रूप से खाने में हरी सब्जियां और फल दें। 

स्रोत और संदर्भ:   
Home care guidelines for children and Advisory for AYUSH Practitioners about prophylactic care in Children during the COVID-19 Pandemic 
https://main.ayush.gov.in/event/home-care-guidelines-children-and-advisory-ayush-practitioners-about-prophylactic-care 

अस्वीकरण नोट: यह लेख आयुष मंत्रालय द्वारा बच्चों के लिए जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed