फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: लिवर डिटॉक्स करके कई गंभीर समस्याओं के जोखिम को कर सकते हैं कम, जानिए इसके लिए क्या करें?

Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
liver detox tips in hindi, why liver detox is important to health and how to do this
लिवर को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी अंगों का ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक माना जाता है। किडनी, लिवर जैसे अति-महत्वपूर्ण अंगों को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। हालांकि देखने को मिला है कि जीवनशैली और आहार से संबंधित कई प्रकार की गड़बड़ी के कारण इन अंगों पर नकारात्मक असर हो रहा है। यही कारण है कि कम उम्र में हो लोगों में लिवर से संबंधित कई प्रकार के विकारों का जोखिम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों के लिए शरीर के इस अति महत्वपूर्ण अंग की देखभाल करते रहना बहुत आवश्यक है।

डॉक्टर्स कहते हैं, खान-पान में गड़बड़ी के कारण लिवर की सेहत बिगड़ सकती है, ऐसे में समय-समय पर इसकी सफाई करते रहना जरूरी हो जाता है। वैसे तो शरीर स्वाभाविक रूप से सभी अंगों की साफ-सफाई स्वयं करता रहता है पर अगर हम दिनचर्या और आहार को ठीक कर लें तो इन अंगों को बेहतर ढंग से डिटॉक्स करना आसान हो जाता है। सभी लोगों के लिए इस बात का ख्याल रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि लिवर डिटॉक्स करना क्यों जरूरी है और इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

liver detox tips in hindi, why liver detox is important to health and how to do this
लिवर को डिटॉक्स करने का तरीका - फोटो : iStock

सभी के लिए जरूरी है लिवर डिटॉक्स

लिवर को डिटॉक्स करना इस महत्वपूर्ण अंग की साफ-सफाई के साथ संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भी जरूरी है। लिवर डिटॉक्स करने से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। डिटॉक्स करने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है, जिससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने, खून को साफ रखने और पाचन को बढ़ावा देने के लिए भी लिवर को डिटॉक्स करना आवश्यक माना जाता है। आइए लिवर को स्वस्थ रखने और डिटॉक्स करने के तरीकों के बारे में जानते हैं।

liver detox tips in hindi, why liver detox is important to health and how to do this
शराब से लिवर को नुकसान - फोटो : istock

शराब से दूरी बनाना जरूरी

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शराब छोड़ना सबसे जरूरी माना जाता है, शराब का सेवन कई प्रकार से शरीर के आवश्यक अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। मादक पेय को संसाधित करने के लिए लिवर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। शराब छोड़कर लिवर को साफ रखने में मदद मिल सकती है। अधिक शराब पीने वाले लोगों में फैटी लिवर से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
liver detox tips in hindi, why liver detox is important to health and how to do this
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : istock

आहार में फाइबर की बढ़ाएं मात्रा

साबुत अनाज, फल और सब्जियां, लीन प्रोटीन, डेयरी आदि स्वस्थ चीजों का सेवन नियमित रूप से शरीर के लिए आवश्यक होता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी आहार को संतुलित रखना जरूरी होता है। आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करने से लिवर को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद मिलती है। फाइबर वाली चीजों का सेवन करना पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
liver detox tips in hindi, why liver detox is important to health and how to do this
दवाइयों के सेवन को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Pixabay

दवाइयों के सेवन को लेकर बरतें सावधानी

अधिक दवाइयों के सेवन का लिवर पर दुष्प्रभाव हो सकता है, इस अंग को स्वस्थ रखने के लिए दवाइयों के सेवन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। बिना डॉक्टरी सलाह के दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। ओवर द काउंटर दवाओं के खुद से सेवन करना लिवर के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है। विशेषतौर पर अधिक पेन किलर को लिवर-किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता है। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed