फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Risk: वैक्सीनेटेड लोगों में भी बढ़ा है मौत का आंकड़ा, फिर कैसे मिलेगी कोरोना से सुरक्षा?

Mon, 02 Jan 2023 12:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Jan 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
last one year covid-19 data says deaths  has risen among vaccinated, know the causes
वैक्सीनेटेड लोगों में बढ़ा मौत का आंकड़ा (सांकेतिक) - फोटो : iStock

पिछले एक महीने से कोरोना संक्रमण का जोखिम वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। चीन-जापान, अमेरिका सहित कई देश इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां संक्रमितों के साथ मृतकों का भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण से मरने वाले ज्यादातर लोगों का वैक्सीनेशन भी हो चुका था, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या कोरोना के इस नए खतरे से बचाने में टीकाकरण भी प्रभावी नहीं है?



वहीं कोरोना के नए वैरिएंट्स को लेकर हुए अध्ययन में बताया जाता रहा है कि ओमिक्रॉन जैसे वैरिएंट्स संक्रामक जरूर हैं, हालांकि इसके कारण गंभीर रोग विकसित होने का जोखिम कम है, ऐसे में बढ़ता मौत का आंकड़ा वैज्ञानिकों के लिए चिंताकारक है। आखिर इसकी वजह क्या है, आइए समझते हैं।

last one year covid-19 data says deaths  has risen among vaccinated, know the causes
वैक्सीनेटेड लोगों में बढ़ते मौत के केस - फोटो : istock

वैक्सीनेटेड लोगों में बढ़ा है मौत का आंकड़ा

इस बारे में केएफएफ हेल्थ सिस्टम ट्रैकर ने एक विश्लेषण साझा किया है जिसमें वैज्ञानिकों की टीम ने इस जोखिम को गंभीरता से समझने की कोशिश की है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 की समाप्ति तक कोरोना से मरने वाले 10 में से तीन लोग या तो वैक्सीनेटेड थे या बूस्टर डोज ले चुके थे, हालांकि अप्रैल 2022 तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

स्टेट्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने इसको लेकर विस्तृत डेटा भी शेयर किया है, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स में सितंबर 2021 से अगस्त 2022 तक मरने वाले लोगों के वैक्सीनेशन की स्थिति का विवरण है। आइए वैक्सीनेटेड लोगों में बढ़ते मौत के कारणों के बारे में जानते हैं। 

last one year covid-19 data says deaths  has risen among vaccinated, know the causes
कई देशों में कोरोना ने मचाई तबाही - फोटो : istock

सितंबर 2021 से अगस्त 2022 तक के आंकड़े

सीडीसी द्वारा साझा किए गए डेटा से पता चलता है कि सितंबर 2021 में कोविड से मरने वालों में वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या 22 फीसदी के करीब थी, जबकि 77 फीसदी लोग बिना वैक्सीनेशन वाले थे। जनवरी 2022 आते-आते टीकाकरण करा चुके लोगों में कोरोना से मौत की दर बढ़कर 29 फीसदी तक पहुंच गई, इसमें 12 फीसदी ऐसे भी थे जिनको बूस्टर डोज भी लग चुकी थी।

वहीं अगस्त 2022 तक आश्चर्यजनक रूप से इस आंकड़े में काफी हैरान करने वाले बदलाव देखे गए हैं। यहां मरने वालों में 36 फीसदी बूस्टर डोज ले चुके थे, 22 फीसदी को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी थी, जबकि 42 फीसदी ऐसे थे जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
last one year covid-19 data says deaths  has risen among vaccinated, know the causes
टीकाकरण के बाद मौत के मामले - फोटो : ANI

टीका लगवा चुके लोगों में मौत के बढ़ते मामले 

वैक्सीनेशन करा चुके लोगों में मौत के बढ़ते मामले के डेटा अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं की टीम ने इसके लिए कई कारकों को जिम्मेदार पाया। इसमें टीकाकरण के बाद कम होती प्रतिरक्षा, वृहद आबादी में बूस्टर डोज की कमी जैसे कारकों पर जोर दिया गया है। वैज्ञानिकों ने पाया कि पिछले साल कोरोना के कई देशों में कम होते आंकड़ों के बीच मास्क लगाने जैसे आवश्यक उपायों की कमी और नए वैरिएंट्स के बढ़ते प्रभाव ने लोगों में संक्रमण बढ़ा दिया, इसे भी एक कारक के तौर पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
last one year covid-19 data says deaths  has risen among vaccinated, know the causes
संक्रमण के खिलाफ कम होती प्रतिरक्षा चिंताजनक - फोटो : Pixabay

कम हो जाती है टीकाकरण की प्रतिरक्षा

शोधकर्ता बताते हैं, टीकाकरण के शुरुआती समय के दौरान मरने वालों में वैक्सीनेटेड लोगों को आंकड़ा काफी कम था।सीडीसी और द लैंसट के अध्ययन में पाया गया कि समय के साथ कोविड-19 टीकों से सुरक्षा कम हो सकती है। इसके अलावा कोविड को लेकर हुए तमाम शोध यह भी बताते हैं कि संक्रमण की दर जितनी बढ़ती है उसी के सापेक्ष मृत्युदर में बढ़ोतरी आने का जोखिम भी बढ़ जाता है। ओमिक्रॉन जैसे नए वैरिएंट के बढ़ने के साथ, मास्किंग जैसे उपायों में कमी और टीकाकृत लोगों के संक्रमित होने की आशंका के चलते मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed