फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंताजनक: तीन दशकों में चार गुना से अधिक बढ़ गई मोटापे की समस्या, 'क्रोनिक बीमारियों की महामारी' का अलर्ट

Fri, 01 Mar 2024 12:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Mar 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Lancet study says one Billion People Around The World Are Obese know its health risk in hindi
दुनियाभर में मोटापे की बढ़ती समस्या - फोटो : amarujala.com

अधिक वजन या मोटापा की समस्या, स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंताकारक स्थिति हो सकती है। इसे कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का कारक भी माना जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें डायबिटीज, हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी क्रोनिक बीमारियों और जानलेवा समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है।



हालिया अध्ययन में विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि दुनियाभर में जिस प्रकार से सभी उम्र के लोगों में मोटापे की दिक्कत बढ़ती जा रही है, इसने भविष्य में कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा दिया है। सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल करने के उपाय करते रहना चाहिए।

मोटापे के बढ़ते जोखिमों को लेकर हाल ही में किए गए अध्ययन की रिपोर्ट काफी चिंताजनक है। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार, दुनियाभर में मोटापे से ग्रस्त बच्चों, किशोरों और वयस्कों की कुल संख्या एक बिलियन (एक अरब) से अधिक हो गई है। शोधकर्ताओं ने कहा, साल 1990 के बाद से कम वजन वाले लोगों की घटती व्यापकता के साथ अधिकांश देशों में मोटापा के शिकार लोगों की संख्या काफी बढ़ी है। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी इसके शिकार देखे जा रहे हैं। अधिक वजन की स्थिति सभी लोगों के लिए समस्याकारक हो सकती है।

Lancet study says one Billion People Around The World Are Obese know its health risk in hindi
मोटापे की समस्या - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अन्य सहयोगियों के साथ इस वैश्विक डेटा के विश्लेषण में अनुमान लगाया है कि दुनियाभर के बच्चों-किशोरों में साल 1990 की तुलना में 2022 में, यानी तीन दशकों में मोटापे की दर चार गुना बढ़ गई है। वयस्क आबादी में, महिलाओं में मोटापे की दर दोगुनी और पुरुषों में लगभग तीन गुना से अधिक हो गई।

अध्ययन के अनुसार साल 2022 में 159 मिलियन (15.9 करोड़) बच्चे-किशोर और 879 मिलियन (87.9 करोड़) वयस्क मोटापे के शिकार पाए गए हैं। 

Lancet study says one Billion People Around The World Are Obese know its health risk in hindi
बच्चे भी मोटापा के शिकार - फोटो : iStock

कुपोषण का जोखिम

रिपोर्ट के मुताबिक साल 1990 से 2022 के बीच, विश्वभर में कम वजन से प्रभावित बच्चों और किशोरों का अनुपात लड़कियों में लगभग पांच हिस्सा और लड़कों में एक तिहाई से अधिक कम हो गया है। इसी अवधि में कम वजन के कारण प्रभावित वयस्कों का अनुपात भी आधे से भी अधिक कम हुआ है।

गौरतलब है कि मोटापा और कम वजन, दोनों ही कुपोषण के रूप हैं और कई मायनों में लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। नवीनतम अध्ययन पिछले 33 वर्षों में कुपोषण के दोनों रूपों और इसके कारण होने वाले संभावित जोखिमों को लेकर अलर्ट करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से लोगों में अधिक वजन की समस्या बढ़ी है, ये क्रोनिक बीमारियों की महामारी का भी संकेतक माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lancet study says one Billion People Around The World Are Obese know its health risk in hindi
अधिक वजन और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : iStock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

ब्रिटेन में इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर और अध्ययन के लेखक माजिद इज्जती कहते हैं, यह बहुत चिंताजनक है कि मोटापे की समस्या जो 1990 में दुनिया के अधिकांश हिस्सों में वयस्कों में ही अधिक देखी जा रही थी, अब स्कूल जाने वाले बच्चों और किशोरों को भी अपना शिकार बना रही है। करोड़ों लोग अभी भी कुपोषण से प्रभावित हैं, खासकर दुनिया के कुछ सबसे गरीब हिस्सों में। कुपोषण के दोनों रूपों के कारण कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं। 

अध्ययन में पाया गया है कि 1990 से 2022 तक, वैश्विक मोटापे की दर लड़कियों और लड़कों में चार गुना से अधिक हो गई है, ये वृद्धि लगभग सभी देशों में देखी जा रही है।

विज्ञापन
Lancet study says one Billion People Around The World Are Obese know its health risk in hindi
युवाओं में मोटापे की समस्या - फोटो : istock

गंभीर बीमारियों की महामारी का जोखिम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन दिनों दुनियाभर में जिन बीमारियों के कारण मौत का जोखिम और स्वास्थ्य जटिलताएं सबसे ज्यादा बढ़ती हुई पाई गई हैं, उनमें से अधिकतर के लिए अधिक वजन की समस्या को ही प्रमुख कारण माना जाता है। बच्चों में मोटापे की स्थिति और भी गंभीर समस्याकारक हो सकती है, इसका सीधा असर उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ को प्रभावित करने वाला होता है।

हृदय रोग और हार्ट अटैक के मामले हों या बढ़ती डायबिटीज की दिक्कत इन सभी के कोर में मोटापा बड़ा कारक है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो ये बड़ी बीमारियों के 'महामारी' के खतरे का अलर्ट हो सकता है।

--------------
स्रोत और संदर्भ
Worldwide trends in underweight and obesity from 1990 to 2022: a pooled analysis of 3663 population-representative studies with 222 million children, adolescents, and adults


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed