फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू का पता लगाने के लिए करवाने होते हैं ये खास टेस्ट, कीमत भी जान लें

Wed, 26 Sep 2018 09:23 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Know What tests needed for diagnosing dengue
डेंगू

अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आपको डेंगू तो नहीं हो गया है तो ये कुछ टेस्ट आपकी समस्या का समाधान करने में आपकी मदद कर सकते हैं। डेंगू बुखार एक संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना बहुत जरुरी होता हैं वरना व्यक्ति की जान भी जा सकती है। डेंगू के बुखार में बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण शामिल होते हैं। बावजूद इसके अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको इस रोग की शिकायत है कि नहीं तो ये कुछ खास टेस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से टेस्ट हैं ये। 

Know What tests needed for diagnosing dengue
डेंगू
डेंगू के टेस्ट- 
अगर व्यक्ति को तेज बुखार, जोड़ों में तेज दर्द और शरीर पर रैशेज दिखाई दें तो तुरंत उसे डेंगू का टेस्ट करवा लेना चाहिए। डेंगू की जांच के लिए शुरुआत में एंटीजन ब्लड टेस्ट (एनएस 1) किया जाता है। इस टेस्ट में डेंगू शुरू में ज्यादा पॉजिटिव आता है, जबकि बाद में धीरे-धीरे पॉजिविटी कम होने लगती है। यह टेस्ट करीब 1000 से 1500 रुपये में होता है।
Know What tests needed for diagnosing dengue
डेंगू
अगर बुखार के तीन-चार दिन के बाद टेस्ट कराते हैं तो एंटीबॉडी टेस्ट (डेंगू सिरॉलजी) कराना बेहतर है। इसके लिए 600 से 1500 रुपये लिए जाते हैं। डेंगू की जांच कराते हुए वाइट ब्लड सेल्स का टोटल काउंट और अलग-अलग काउंट करा लेना चाहिए। इस टेस्ट में प्लेटलेट्स की संख्या पता चल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know What tests needed for diagnosing dengue
डेंगू मच्छर
डेंगू के टेस्ट ज्यादातर सभी अस्पतालों और लैब्स में हो जाते हैं। टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाती है। अच्छी लैब्स तो दो-तीन घंटे में भी रिपोर्ट दे देती हैं। ये टेस्ट खाली या भरे पेट, कैसे भी कराए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Know What tests needed for diagnosing dengue
बरतें सावधानियां-
-ठंडा पानी पीने से बचें। इसके अलावा मैदा और बासी खाना भी न खाएं। 
-खाने में हल्दी, अजवाइन, अदरक, हींग का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करें। 
-इस मौसम में पत्ते वाली सब्जियां, अरबी, फूलगोभी खाने से बचें। 
-हल्का खाना खाएं, जो आसानी से पच सके। 
-पूरी नींद लें, खूब पानी पीएं और पानी को उबालकर पीएं। 
-मिर्च मसाले और तला हुआ खाना न खाएं, भूख से कम खाएं, पेट भर न खाएं। 
-खूब पानी पीएं। छाछ, नारियल पानी, नीबू पानी आदि खूब पिएं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed