आपका वजन अगर लगातार बढ़ रहा है तो इसकी वजह खानपान ही नहीं बल्कि कुछ और भी हो सकता है। दरअसल, वजन बढ़ने की कई वजहें होती हैं जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता। वजन सिर्फ ज्यादा खाने और बाहर के खाने से ही नहीं बल्कि कई दूसरी वजहों से भी बढ़ सकता है। अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि इसकी कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन-किन वजहों से बढ़ सकता है आपका वजन..
दवाओं के साइड इफेक्ट से भी आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप संतुलित भोजन ले रहे हैं और उसके बाद भी आपका वजन बढ़ रहा है तो इसकी वजह दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है। दरअसल, अगर आप तनाव में है और एंटीडिप्रेशन दवाएं ले रहे हैं तब भी आपका वजन बढ़ सकता है।
गर्भनिरोधक गोलियों से भी वजन बढ़ता है। डॉक्टर होली लॉफ्टन कहते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट से भी वजन बढ़ता है। इन गोलियों में हार्मोंस की मात्रा कम होती है और इसके परिणामस्वरूप इनकी वजह से वजन बढ़ता है।
हार्मोन की गड़बड़ी से भी आपको वजन घट और बढ़ सकता है। हार्मोन वो कैमिकल होते हैं जो शरीर के फंक्शन्स को कंट्रोल करते हैं। अगर खानपान और डाइट पर कंट्रोल के बाद भी लगातार आपका वजन बढ़ रहा है तो इसकी वजह हार्मोन में गड़बड़ी हो सकती है।
डॉक्टर होली लॉफ्टन का कहना है कि वजन बढ़ना आनुवांशिक भी है। अगर आपके माता-पिता मोटापे के शिकार हैं तो आपको भी मोटापा सता सकता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जिन लोगों के माता-पिता मोटापे के शिकार होते हैं, बच्चों को भी यह समस्या हो जाती है। इसके अलावा, अगर आप तनाव में जी रहे हैं तब भी आपका वजन बढ़ सकता है।