फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, आपकी सेहत के लिए कितना जरूरी है सुबह का नाश्ता?

Sat, 22 Feb 2020 08:53 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 22 Feb 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Eating Breakfast
सुबह का नाश्ता

बहुत से लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। यह बेहद खराब आदत है और सेहत को नुकसान पहुंचाती है। हर किसी को सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए। अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो दिनभर आपके सिर में दर्द बना रह सकता है और आपको गैस की समस्या भी हो सकती है। अगली स्लाइड में पढ़िए ब्रेकफास्ट करने के फायदे...



 

Health Benefits of Eating Breakfast
सुबह का नाश्ता

ब्रेकफास्ट करने से आपकी याददाश्त मजबूत होती है। आप जितना अच्छा और हेल्दी ब्रेकफास्ट करेंगे आपका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही अच्छा रहेगा। दरअसल, दिमाग के स्वास्थ्य के लिए कार्बोहाइड्रेड जरूरी होते हैं। आप कार्बोहाइड्रेड वाला नाश्ता लें। कई अध्ययनों में यह बात बताई गई है कि सुबह का नाश्ता करने से इंसान का मूड अच्छा रहता है और तनाव भी कम होता है। बहुत से अध्ययनों में यह बात भी कही गई है कि जो बच्चे हर रोज सुबह का नाश्ता करते हैं स्कूल में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है और उनको चीजें जल्दी याद होती हैं।
 

Health Benefits of Eating Breakfast
सुबह का नाश्ता

अगर आप हर सुबह स्वस्थ नाश्ता करते हैं तो आपको टाइप 2 डायबिटीज नहीं होती है। डायबिटीज होने की वजह ही अनियमित खानपान है। एक अध्ययन में बताया गया है कि जो लोग नियमित ब्रेकफास्ट करते हैं उनको डायबिटीज होने का जोखिम 30 फीसदी तक घट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Eating Breakfast
सुबह का नाश्ता

सुबह नाश्ता करने से आप दिनभर चुस्त और ऊर्जावान रहते हैं। इसके अलावा, अगर आप हर सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो आपके वजन बढ़ने का खतरा रहता है क्योंकि आप दिनभर कुछ न कुछ खाते रहते हैं और आपका खानपान अनियमित हो जाता है, जबकि अगर आप सुबह नाश्ता करते हैं तो दिनभर बाहर की उल्टी-सीधी चीजें खाने से बच जाते हैं। सुबह नाश्ता करने से लंबे अंतराल तक आपका पेट भरा रहता है और आपको क्रिविंग नहीं होती है।

विज्ञापन
Health Benefits of Eating Breakfast
breakfast

सुबह ब्रेकफास्ट करने से आपका काम में ध्यान लगा रहता है जबकि अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो आपका मूड ठीक नहीं रहता, और शरीर में ऊर्जा की कमी के साथ ही आपको तनाव एवं थकान की भी शिकायत रहती है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Health Benefits of Eating Breakfast

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed