फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर की बात: रोजाना 2000 गैलन रक्त पंप करने से लेकर अंगों को पोषण देने तक, जानिए हृदय के बारे में जरूरी बातें

Fri, 14 Jul 2023 04:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
know how your heart works capacity of blood pumping to keep body healthy
हृदय के बारे में जानिए - फोटो : istock

हृदय हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हर समय पूरे शरीर में रक्त पंप करता है, जिससे सभी अंगों को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्राप्त होता रहे। यानी कि हृदय को पूरे शरीर का मॉनिटर कहा जा सकता है, हालांकि दुर्भाग्यवश पिछले कुछ दशकों में लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इस अंग से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है।



पहले जहां हृदय रोगों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के रूप में जाना जाता था वहीं अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं।

हृदय रोगों से संबंधित खबरें, जानकारियां तो आप रोज सुनते-देखते रहते होंगे, पर क्या आप अपने हृदय के बारे में जानते हैं? यह कैसे काम करता है, रक्त को पंप कैसे करता है? या किन स्थितियों में हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है?

आइए आज इन सबके बारे में विस्तार से समझते हैं।

know how your heart works capacity of blood pumping to keep body healthy
रक्त को पंप करता है हृदय - फोटो : Pixabay

किस तरह से काम करता है हमारा हृदय

हमारा दिल लगातार धड़कता रहता है, स्वस्थ व्यक्ति में प्रति मिनट 60 से 100 बार तक। जैसे ही दिल धड़कता है, यह रक्त वाहिकाओं की एक प्रणाली जिसे सर्कुलेटरी सिस्टम कहा जाता है, उसके माध्यम से रक्त को पंप करता है। हृदय से जुड़ी लोचदार वाहिकाओं के माध्यम से ये रक्त  शरीर के हर हिस्से तक पहुंचता है।

फेफड़ों से प्राप्त ऑक्सीजन भी इसी खून के साथ शरीर के बाकी हिस्सों में जाता है। शरीर के अंगों-ऊतकों को स्वस्थ रखने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक होती है, इसमें होने वाली किसी भी बाधा का असर पूरे शरीर पर हो सकता है।

know how your heart works capacity of blood pumping to keep body healthy
हृदय की सेहत - फोटो : istock

कोरोनरी धमनियों से मिलता है हृदय को पोषण

शरीर के सभी अंगों की तरह आपका हृदय भी ऊतकों से बना होता है जिसे ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति की आवश्यकता होती है। हालांकि इसके चैंबर रक्त से भरे हुए होते हैं पर हृदय को इस रक्त से कोई पोषण नहीं मिलता है। हृदय को पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद करती हैं, कोरोनरी धमनियां। यही धमनियां और उनकी शाखाएं हृदय की मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति करती हैं।

कुछ स्थितियों में जब कोरोनरी धमनियां संकीर्ण हो जाती हैं जिससे हृदय की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह सीमित हो जाता है तो इसके कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know how your heart works capacity of blood pumping to keep body healthy
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock

हृदय रोग क्या है? 

जब बात हृदय की रोगों की हो तो यह शब्द कई प्रकार की हृदय से संबंधित समस्याओं को संदर्भित करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में हृदय रोग का सबसे आम प्रकार कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) है, जो हृदय में रक्त के प्रवाह को प्रभावित करता है। रक्त प्रवाह कम होने से दिल का दौरा पड़ सकता है। हमारे जीवनशैली की खराब आदतें, आहार और व्यायाम में कमी ये सभी हृदय की सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं।

विज्ञापन
know how your heart works capacity of blood pumping to keep body healthy
हृदय को स्वस्थ रखने वाले तरीके अपनाएं - फोटो : Istock

इन बातों को भी जानिए

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक हमारा हृदय प्रतिदिन करीब एक लाख बार धड़कता (फैलता और सिकुड़ता) है, प्रत्येक मिनट में 5 से 6 लीटर तक रक्त पंप करता है जोकि प्रतिदिन लगभग 2,000 गैलन के बराबर है। हम जब सो रहे होते हैं तो भी ये प्रक्रिया जारी रहती है। धूम्रपान-शारीरिक निष्क्रियता के कारण इस अंग से संबंधित रोगों का खतरा काफी बढ़ता जा रहा है, इनसे दूरी बनाना जरूरी है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed