फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन कम करना है तो पीजिए बर्फीला पानी, जानिए कई फायदे

Sun, 20 May 2018 10:51 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 20 May 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Know how an ice cube can help you to shed your weight soon
वजन घटाने के लिए आप न जाने कितने जतन करते हैं। कभी महंगी दवाईयों का सहारा तो कभी घंटों जिम में कसरत करके पसीना बहाते हैं। बावजूद इसके अगर आप अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो अब बर्फ के टुकड़ों की मदद लेकर देखिए। सुनकर भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन बर्फ शरीर से कैलोरी कम करने में काफी मदद करती है।आइए जानते हैं बर्फ और बर्फीला पानी पीने के क्या हैं खास फायदे...
Know how an ice cube can help you to shed your weight soon
तनाव कम करता है
व्यक्ति को घबराहट महसूस होने पर लोग अक्सर उसे ठंडा पानी पीने की सलाह देते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें, ठंडा पानी घबराहट दूर करने के साथ आपके मूड को भी अच्छा करता है। हमारे मस्तिष्क का ऑर्बिटोफ्रोंटल कॉर्टेक्स (orbitofrontal cortex) हमारे मूड से संबंधित होता है और जब हम ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी पीते हैं तो हमारा मस्तिष्क उत्तेजित होता है और मन को प्रसन्न रखने में मदद करता है।
Know how an ice cube can help you to shed your weight soon
दर्द 
ठंडा पानी पीने से शरीर और मस्तिष्क में होने वाले हल्के दर्द में राहत मिलती है। ठंडा पानी सिर्फ दर्द को ही कम नहीं करता है बल्कि बर्फ का पानी क्षतिग्रस्त मांसपेशियों में खून के प्रवाह को ठीक करके उसमें ऑक्सीजनयुक्त खून के प्रवाह को अधिक बढ़ाता है। जिसकी वजह से दर्द कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how an ice cube can help you to shed your weight soon
घटाये वजन
शायद ही आपको पता हो कि जब आप बर्फ का टुकड़ा खाते हैं, तो आपके शरीर से कैलोरी और वसा जलती है। बर्फ क्यूब खाने से आप अपने खाने की मात्रा को कम कर सकते हैं। इसलिए जब भी कुछ खाएं या भोजन करें उसके बाद एक बर्फ का टुकड़ा चबाकर देखें। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।कोशिश करें कि क्रशड आइस क्यूब खाएं। ऐसा करने से आपके दांतों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। 
विज्ञापन
Know how an ice cube can help you to shed your weight soon
चेहरे पर चमक 
ठंडा पानी पीने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है जिससे चेहरे पर चमक आती है। सामान्य जीवन में भी देखा जा सकता है कि ठंडा पानी पीने वाले लोगों के चेहरे पर हमेशा चमक बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed