फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूड़ों में दर्द तो हो जाएं सतर्क, शुरुआती लक्षणों को पहचानें, वरना बढ़ जाएगी समस्या

Sat, 31 Aug 2019 04:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 31 Aug 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
know about the gum disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आपके मसूड़े बीमार तो नहीं। दरअसल मसूड़ों की बीमारी जितनी सामान्य है, उतनी ही परेशान करने वाली भी है। इसकी शुरुआत जिंजिवाइटिस से होती है। इस दौरान मसूड़ों में सूजन आ जाती है और उनसे खून बहने लगता है। खून ब्रश या फ्लॉस करते समय या फिर यूं ही निकल सकता है। मसूड़ों की जांच कराते वक्त यदि खून आता है तो यह भी जिंजिवाइटिस का लक्षण है।

know about the gum disease
डॉ लक्ष्य यादव - फोटो : अमर उजाला

इस बीमारी का अगला चरण है पेरिओडोन्टाइटिस। इसमें दांतों को मजबूती देने वाली चीजें, जैसे मसूड़ों के ऊतक और हड्डियां खराब होने लगते हैं। शुरुआत में इसका पता नहीं चलता, जब यह फैल जाती है तभी मालूम होती है। इसके लक्षण हैं जैसे मसूड़ों में जगह या गम पॉकेट बनना, दांतों का हिलना, दांतों के बीच जगह बनना, मुंह से बदबू आना, मसूड़ों का दांतों से अलग होना, जिससे दांतों का लंबा दिखाई देना और मसूड़ों सेे खून बहना। क्या करें और क्या न करें, बता रहे हैं केजीएमयू के प्रॉस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉक्टर लक्ष्य यादव। 

know about the gum disease
प्रतीकात्मक तस्वीर
मसूड़ों की बीमारी के कई कारण हैं। जैसे दांतों पर मैल या प्लाक का जमना। यह बैक्टीरिया की पतली परत होती है, जो दांतों पर लगातार जमती रहती है। इसे साफ न किया जाय तो जीवाणु मसूड़ों में सूजन पैदा कर सकते हैं। आगे चलकर इससे मसूड़े दांतों से अलग होने लगते हैं। नतीजा मसूड़ों के नीचे मैल बढ़ने लगती है। एक बार जब जीवाणु यहां इकट्ठा हो जाते हैं तो मसूड़ों की सूजन हड्डी और ऊतकों को गलाने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about the gum disease
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्लाक जब मजबूत हो जाता है तो पत्थर की तरह सख्त हो जाता है, जिसे कैलकुलस कहते हैं। यह दांतों से चिपका रहता है, जिसे हटाया नहीं जा सकता। यही वजह है कि बैक्टीरिया मसूड़ों को सड़ाते रहते हैं। इसके अलावा मुंह, दांत व मसूड़ों की अच्छे से सफाई न होने, लगातार दवाइयां खाने, वायरल इंफेक्शन, तनाव, शुगर, ज्यादा शराब पीने, तंबाकू का सेवन करने से भी हमारे मसूड़े प्रभावित होते हैं। 

 
विज्ञापन
know about the gum disease
प्रतीकात्मक तस्वीर
सावधानी ही एकमात्र बचाव है। दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें। ब्रश एकदम मुलायम होने चाहिए। हर दिन सावधानी से दांतों व मसूड़ों की सफाई करें। वयस्कों के लिए तो छह महीने पर दांतों की जांच कराने का प्रोटोकॉल है यानी सभी को छह महीने में एक बार दांतों का परीक्षण जरूर कराएं। विटामिन सी का सेवन जरूर करें। सबसे ज्यादा विटामिन सी अमरूद में होता है। बच्चा यदि मुंह खोलकर सोता है या अंगूठा चूसता है तो उसे दांत जरूर डॉक्टर को दिखाएं। फल साबुत खाएं और बच्चों को भी खाने की आदत डालें। यानी सेव या अमरूद काटकर खाने के बजाय पूरा खाएं। भुट्टे के दाने अलग करके न खाएं बल्कि साबुत भुट्टा खाएं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed