फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदलते मौसम में बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द, खानपान रखें दुरुस्त और इन बातों का भी रखें ध्यान

Fri, 30 Aug 2019 04:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 30 Aug 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
know about the treatments of joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण इस समय वायरल फीवर और जोड़ों के दर्द से पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हुई है। बारिश के दौरान शरीर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इस दौरान भोजन ठीक से नहीं पचता, जिससे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगता है और यही जोड़ों के दर्द का कारण बनता है। बारिश के बाद शरद ऋतु का आगमन होता है। इनके बीच का समय संधिकाल कहलाता है, यदि इस दौरान सावधानी नहीं बरती गई तो ब्रॉन्कियल अस्थमा, साइनोसाइटिस, एलर्जी, जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा होती है।
know about the treatments of joint pain
डॉ शिव शंकर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala

हालांकि जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे चोट लगना, संक्रमण, आर्थराइटिस। ज्यादातर घुटने, टखने और कोहनी में दर्द हो सकता है। जोड़ों का दर्द क्या है और क्यों होता है और क्या है इसका इलाज, बता रहे हैं वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शिव शंकर त्रिपाठी।

know about the treatments of joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर

ज्यादा आरामदायक जीवन नुकसानदायक

अति किसी भी चीज की बुरी होती है। भूख से अधिक भोजन लेने से जोड़ों में दर्द होता है। इसके अलावा देर से पचने वाले भोज्य पदार्थ जैसे, उड़द, राजमा, कटहल, अरबी, खट्टा दही, ठंडा पानी, अधिक तले भुने तथा मिर्च मसाला युक्त भोजन का सेवन करना भी इसका कारण है। बासी भोजन या फ्रिज में रखे भोज्य पदार्थ खाने से भी जोड़ों का दर्द होता है। अत्यधिक आरामदायक जीवन का जीना, व्यायाम न करना, देर से जागना, भोजन के तुरंत बाद अत्यधिक परिश्रम करने से भी जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about the treatments of joint pain
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन बातों का रखें ध्यान
आयुर्वेद के अनुसार सभी रोगों का कारण मंदाग्नि या हमारी कमजोर पाचन शक्ति है। जब हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है तो कब्ज की दिक्कत होती है। यदि ऐसा हो तो रात में छोटी हरड़ का चूर्ण सेंधे नमक के साथ गुनगुने पानी से लिया जाय तो पेट साफ होगा। इसके अलावा प्रात:काल दो गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं। सोंठ, मेथी और हल्दी का चूर्ण सामान मात्रा में मिलाकर रख लें। एक-एक चम्मच दिन में दो-दो बार गुनगुने पानी से लें। इसके अलावा कफ से बचने के लिए चाय के रूप में तुलसी, अदरक, काली मिर्च और मुलेठी को उबाल लें।
विज्ञापन
know about the treatments of joint pain
हरसिंगार - फोटो : amar ujala
इसके अलावा जोड़ों के दर्द में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए विटामिन डी आवश्यक है, इसलिए धूप का सेवन अवश्य करें। किसी भी प्रकार के दर्द एवं ज्वर में हरसिंगार की पत्तियों का काढ़ा सोंठ के चूर्ण के साथ लेना लाभकारी है। रोग की बढ़ी हुई अवस्था में आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह लेकर औषधियों का सेवन किया जाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed