फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी लेते हैं नाश्ते में दही तो इन बातों का जरुर रखें ध्यान

Fri, 04 Sep 2020 07:14 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 04 Sep 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Keep these things in mind while eating curd for breakfast
नाश्ते में दही कैसे शामिल करें (सांकेतिक तस्वीर)
ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में दही लेते हैं। दही कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद भी रहता है, दही से शरीर को कैल्शियम मिलता है दही में उपस्थित तत्व शरीर को रोगों से बचाते हैं। ऐसे में नाश्ते में दही लेना सेहत के लिए अच्छा रहता है, लेकिन नाश्ते में एक कटोरी दही खाने से पहले कुछ बाते ध्यान रखना चाहिए..
Keep these things in mind while eating curd for breakfast
दही

ज्यादातर लोग नाश्ते में दही खाने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दही खाने से आपको नींद भी आ सकती है। आपको लगेगा कि ये हम क्या कह रहे हैं लेकिन दही को आप किस तरह से खा रहे हैं ये इस बात पर निर्भर करता है। जानते हैं कि दही को नाश्ते में किस तरह से लेना चाहिए। 
 

Keep these things in mind while eating curd for breakfast
दही

दही को नाश्ते में चिला, पराठा आदि के साथ ही लेना चाहिए इससे पाचनतंत्र सही रहता है। आपके शरीर को काम करने के लिए पूरे दिन की ऊर्जा मिलती है। इस तरह से आप अपने नाश्ते में एक कटोरी दही शामिल कर सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सुबह के समय खट्टा दही खाने से बचना  चाहिए। नाश्ते में हमेशा ताजा दही खाएं। अगर दही खट्टा है तो उसमें चीनी मिला सकते हैं। लेकिन शुगर के मरीजों को चीनी नहीं लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Keep these things in mind while eating curd for breakfast
खाली पेट न खाएं दही (सांकेतिक तस्वीर)

खाली पेट न खाएं दही
कुछ लोग जल्दी में केवल दही खाकर ही निकल जाते हैं लेकिन कभी-भी खाली पेट दही नहीं खाना चाहिए इससे शरीर में सुस्ती आती है। इसलिए सुबह उठकर पहले कुछ हेल्दी नाश्ता जैसे स्प्राउट्स. टोस्ट,ड्राइफ्रूट्स आदि खाएं। उसके कम से कम एक घंटे को बाद दही लें। इस तरह से दही खाने से आपको नींद नहीं आएगी। सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से गैस, पेट फूलने जैसी समस्या हो जाती है उन्हें दही आदि ज्यादा नहीं लेना चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed