आज के समय में तनाव काफी अधिक बढ़ने लगा है। बदलती लाइफस्टाइल के साथ मानसिक तनाव काफी अधिक होना लगा है। मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। स्वस्थ रहने के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको मानसिक तनाव को दूर करने के कुछ उपाय बताएंगे। आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी तनावमुक्त रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
{"_id":"5f522e14a99da62f7734e043","slug":"mental-health-diet-chart-plan-top-foods-for-mental-health-foods-that-relieve-stress-and-depression-diet-plan-for-mental-patient-foods-that-relieve-depression-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
Fri, 04 Sep 2020 05:54 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में दलिया को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दलिया
- तनावमुक्त रहने के लिए डाइट में दलिया को शामिल करना चाहिए। दलिया में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो सेरोटिन प्रोड्यूस करने में सहायक होता है। सेरोटिन मूड को अच्छा और मन को शांत रखने का काम करता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए दलिया का सेवन करना चाहिए।
ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें
- ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में सिलेनियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो दिमाग को शांत रखने में सहायक होता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तनामुक्त रहने के लिए डाइट में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
ब्लूबेरी
- तनामुक्त रहने के लिए डाइट में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए। बलूबेरी में पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने और तनाव को कम करने में सहायक होता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन दही के साथ करना चाहिए। दही के साथ ब्लू्बेरी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
चॅाकलेट का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
चॅाकलेट
- कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि चॅाकलेट का सेवन करने से तनाव कम होता है। चॅाकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो दिमाग के फंक्शन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। चॅाकलेट का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।