{"_id":"5d2d6e898ebc3e6cb370cc78","slug":"katrina-kaif-birthday-special-fitness-secret-daily-workout-routine-diet-like-katrina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Special: कटरीना ने खोला अपनी फिटनेस का राज, खाने में करती हैं इन चीजों से परहेज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
B'day Special: कटरीना ने खोला अपनी फिटनेस का राज, खाने में करती हैं इन चीजों से परहेज
Tue, 16 Jul 2019 05:57 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की 'हार्ट थ्रोब', 'स्टाइल आइकॉन' और 'फिटनेस फ्रिक' कटरीना कैफ की खूबसूरती और हॉट फिगर की दीवानी हैं और खुद को भी उनकी ही तरह मेंटेन रखना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बॉलीवुड की 'चिकनी चमेली' कटरीना कफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं।
अपने ग्लैमरस अंदाज से भारतीय दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली कटरीना कैफ की फिटनेस का जिम्मा उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने उठा रखा है। उनका परफेक्ट फिगर उनके कई सालों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। कटरीना कैफ की फिटनेस लिस्ट में पिलाटे, कार्डियो और कई फंक्शनल ट्रेनिंग शामिल होती हैं। कटरीना का कहना है ये एक्सरसाइज करने से वो न सिर्फ फिट रहती हैं बल्कि उनका मन भी शांत बना रहता है।
कटरीना का कहना है कि वो अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने खाने पीने का भी बेहद ध्यान रखती हैं। उनका मानना हैं कि सभी को हमेशा अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से खाना चाहिए। कटरीना अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स और फ्रेश जूस लेती हैं। जबकि लंच में सलाद, चावल और फलियों वाली चीजे शामिल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरीना फ्राइड और मीठी चीजों से अक्सर परहेज करती हैं। कटरीना स्नैक्स में ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स लेती हैं। उनके भोजन में ज्यादातर प्रोटीन और फाइबर शामिल होते हैं। रात को खाने में वो दाल और सब्जियां खाती हैं।
विज्ञापन
कटरीना कैफ की डाइट:
-कटरीना कैफ बहुत सारा पानी पीती हैं। सुबह उठने के बाद, वह कम से कम 4 गिलास पानी पीती हैं।
-कटरीना मैक्रोबायोटिक आहार लेती हैं। जिसमें वह ताजा उबली हुई सब्जियों के साथ-साथ हर 2 घंटे के बाद फल खाती हैं। फाइबरयुक्त भोजन लेती हैं।
-नाश्ते के लिए उसके सीरियल्स और ओट्स खाती हैं।
-दोपहर के खाने में वह ग्रील्ड मछली के साथ ब्राउन ब्रेड और मक्खन खाती हैं।
-शाम के नाश्ते में कटरीना ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर लेती हैं।
-डिनर के तौर पर वह वेज सूप, मछली, चपाती और ग्रील्ड सब्जियां खाती हैं।