करवा चौथ का व्रत हर महिला के लिए बेहद खास होता है। व्रत की शुरुआत सरगी से होती है। महिलाएं सूर्योदय के समय सरगी का थाल सजाती हैं और फिर उसका सेवन कर पूरे दिन का व्रत करती हैं। अधिकतर घरों में यह थाल सास अपनी बहू के लिए सजाती हैं। महिलाएं करवा चौथ के व्रत के लिए बहुत सारी तैयारियां करती हैं जिसमें साज-शृंगार, पूजा-पाठ आदि शामिल हैं लेकिन वे अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाती हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि सरगी के थाल में ऐसी चीजें होंं जो शरीर के लिए हानिकारक न हों अन्यथा सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इस करवाचौथ अपने सरगी के थाल में शामिल करें ऐसे आहार जो पूरे दिन आपकी ऊर्जा को तो बरकार रखें ही,साथ ही व्रत को लेकर उत्साह भी कम न होने दें। अगली स्लाइड्स में देखिए, कौनसे हैं वे 5 आहार।
{"_id":"5fa119f7b3e24b51d42933da","slug":"karwa-chauth-2020-health-and-fitness-tips-in-hindi-how-to-stay-healthy-and-fit-during-karwa-chauth-fast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ 2020: इन 5 पौष्टिक आहार को करें सरगी की थाली में शामिल, पूरे दिन मिलेगी ऊर्जा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
करवा चौथ 2020: इन 5 पौष्टिक आहार को करें सरगी की थाली में शामिल, पूरे दिन मिलेगी ऊर्जा
Wed, 04 Nov 2020 12:36 AM IST
तेजस्वी मेहता
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
संतुलित आहार लें
- व्रत की सुबह सरगी को नजरअंदाज न करें अन्यथा दिनभर पछताना पड़ सकता है। करवा चौथ की सरगी में संतुलित आहार ही लें जैसे अंकुरित अनाज, दही, सलाद, हलवा आदि। तली- भूनी चीजों को बिल्कुल भी शामिल न करें। इनके सेवन से पेट में तो भारीपन रहता ही है। साथ ही दिनभर बेचैनी की भी शिकायत हो सकती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फलों से मिलेगी ऊर्जा
- कई महिलाओं को सुबह इतनी जल्दी कुछ खाने की आदत नहीं होती है। वे ज्यादा कुछ खा नहीं पातीं और फिर दिनभर भूखी रहती हैं। ऐसी महिलाएं कोशिश करें कि सरगी में फल जरूर लें ताकि पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहे। फल शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते। फलों में सेब, केला, पपीता, जाम, सीताफल ,संतरा आदि को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेय पदार्थ अवश्य लें
- महिलाएं अपनी सरगी में जूस, दूध, लस्सी छाछ या ग्रीन टी जैसे पेय पदार्थ शामिल करें ताकि दिनभर डि-हाइड्रेशन की समस्या न हो। सरगी में गलती से भी कॉफी को शामिल न करें, नहीं तो पूरे दिन पेट में गर्मी बनी रह सकती है। शरीर में पर्याप्त पानी के होने से दिनभर किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। भूख लगने की संभावनाएं भी कम होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खीर और ड्राइफ्रूट्स भी हैं विकल्प
- सरगी में महिलाएं चावल से बनी खीर का सेवन भी कर सकती हैं। खीर में दूध और अनाज दोनों ही होते हैं, जिनसे पोषण मिलता है। कुछ भी खाने का मन नहीं है तो थोड़े बहुत ड्रायफ्रुट्स जरूर लें, कमजोरी महसूस नहीं होगी। बादाम को एक रात पहले ही भिगोकर रख दें। किशमिश, काजू, पिस्ता आदि भी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं।