{"_id":"6a0c3c3424a8968ac70b86ff","slug":"java-plum-is-beneficial-for-these-people-jamun-khane-ke-fayde-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health News: गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन? जानें किन लोगों के लिए है सबसे फायदेमंद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health News: गर्मियों में क्यों खाना चाहिए जामुन? जानें किन लोगों के लिए है सबसे फायदेमंद
Tue, 19 May 2026 09:04 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 19 May 2026 09:04 PM IST
सार
Jamun Khane Ke Fayde: गर्मी के मौसम में जामुन मिलने लगते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे, कि इनका सेवन किन लोगों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है।
विज्ञापन
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन
- फोटो : AI
Jamun Khane Ke Fayde: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में जामुन नजर आने लगते हैं। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा यह फल सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन
- फोटो : Freepik.com
जिनको डायबिटीज है
जामुन को डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। खासतौर पर जामुन के बीजों का पाउडर पारंपरिक रूप से शुगर कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नियमित और सीमित मात्रा में जामुन खाने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।

जिनका पाचन तंत्र खराब है
जामुन पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में जामुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में इसका सेवन पेट को ठंडक भी देता है।

- फोटो : freepik.com
जिनकी इम्यूनिटी वीक है
जामुन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।
जामुन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
इन लोगों के लिए फायदेमंद है जामुन का सेवन
- फोटो : Adobe Stock Photos
जिन्हें लू जल्दी लगती है
गर्मी के मौसम में जामुन शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है। तेज गर्मी और लू के असर को कम करने में यह मददगार माना जाता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है।