फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iron Foods: पालक की तरह इन चीजों में भी होती है आयरन की भरपूर मात्रा, एनीमिया रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद

Tue, 06 Aug 2024 06:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Aug 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
iron rich foods and its importance know best foods for iron in hindi
आयरन वाली चीजें - फोटो : freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें रोजाना आहार के माध्यम से कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन्स और मिनरल्स के साथ आयरन भी हमारी अच्छी सेहत के लिए बहुत आवश्यक माना जाती है। आयरन हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान करता है।



आयरन का मुख्य कार्य लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन का निर्माण करना है। हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को फेफड़ों से शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाता है। इसके अलावा मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्य और न्यूरोट्रांसमिटर्स के ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए भी ये पोषक तत्व बहुत आवश्यक माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर वयस्कों के लिए प्रतिदिन 8 मिलीग्राम की मात्रा में आयरन की जरूरत होती है। पालक और कई अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां इसका अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनसे पालक से अधिक मात्रा में आयरन की पूर्ति की जा सकती है?

iron rich foods and its importance know best foods for iron in hindi
शरीर में खून की कमी - फोटो : istock

क्यों जरूरी है आयरन?

किन चीजों से आयरन प्राप्त किया जा सकता है ये जानने से पहले समझना जरूरी है कि हमारे लिए ये पोषक तत्व क्यों आवश्यक है और इसकी कमी के कारण क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आयरन की कमी से आयरन-डेफिशियेंसी यानी एनीमिया होने का खतरा रहता है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। इसके कारण थकान, कमजोरी और शारीरिक कार्यों में दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उनमें सांस लेने में कठिनाई, त्वचा के रंग में बदलाव और अक्सर हाथ और पैर ठंडे रहने की समस्या भी देखी जाती है। 

आइए जानते हैं कि शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए क्या चीजें खानी चाहिए?

iron rich foods and its importance know best foods for iron in hindi
पालक के फायदे - फोटो : istock

पालक के कई सारे लाभ

पालक आयरन के सबसे अच्छे और आसनी से उपलब्ध स्रोतों में से एक है, इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लगभग 100 ग्राम पालक में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है जिससे आयरन के दैनिक जरूरतों के 15% तक की पूर्ति की जा सकती है। पालक विटामिन-सी से भी भरपूर होता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पालक और अन्य पत्तेदार सब्जियां खाने से आपके शरीर को कैरोटीनॉयड को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
iron rich foods and its importance know best foods for iron in hindi
रेड मीट से होने वाले फायदे - फोटो : istock

रेड मीट से भी हो सकती है पूर्ति

पालक के अलावा रेड मीट का सेवन करना भी आयरन की पूर्ति में आपके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रेड मीट में आयरन के अलावा शरीर के लिए आवश्यक कई अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। करीब 100 ग्राम रेड मीट में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है, जिससे दैनिक आवश्यकताओं की 15% पूर्ति की जा सकती है। आयरन मीट में प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम और विटामिन-बी भी भरपूर मात्रा में होती है।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से बचना चाहिए इसके शरीर पर कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
iron rich foods and its importance know best foods for iron in hindi
कद्दू के बीज - फोटो : istock

आहार में शामिल करिए कद्दू के बीज

शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ प्रकार के सीड्स से भी आयरन की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है। विशेषतौर पर कद्दू के बीज इसका उत्कृष्ट माने जाते हैं। लगभग 28 ग्राम कद्दू के बीज में 2.5 मिलीग्राम आयरन होता है जिससे आयरन के दैनिक आवश्यकताओं की 14% तक की पूर्ति की जा सकती है।

इसके अलावा, कद्दू के बीज विटामिन के, जिंक और मैंगनीज का भी अच्छा स्रोत हैं। इंसुलिन प्रतिरोध, मधुमेह और अवसाद के रोगियों को भी इसके सेवन से लाभ मिल सकता है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed