Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है हरी मूंग, वजन घटाने से लेकर इन बीमारियों के जोखिम को करती है कम

Thu, 20 Feb 2020 09:09 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 Feb 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Impressive Health Benefits of Mung Beans
हरी मूंग - फोटो : Pixabay

कई पोषक तत्वों से भरपूर हरी मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। हरी मूंग की दाल वजन कम करने से लेकर डायबिटीज तक कई बीमारियों के जोखिम को कम करती है। साबूत हरी मूंग को आप दाल के तौर पर भी खा सकते हैं और इसके अलावा इसकी सब्जी भी बना सकते हैं। कई लोग हरी मूंग की दाल को भिगोने के बाद कढ़ाई में प्यार और मिर्च के साथ बनाने के बाद स्नैक्स के तौर पर भी खाते हैं।



 

Trending Videos
Impressive Health Benefits of Mung Beans
Mung bean
हरी मूंग में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है। हरी मूंग में एंटीफंगल एवं एंटीमाइक्रोबायल गुण होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मूंग बेहद लाभकारी होती है क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखती है।

 
Impressive Health Benefits of Mung Beans
blood pressure
कई शोधों में पता चला है कि हरी मूंग हाइपरटेंशन की समस्या को भी दूर करती है। हाई ब्लड प्रेशर को ही हाइपरटेंशन कहते हैं और यह बीमारी बेहद खतरनाक होती है। लेकिन मूंग की दाल में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के गुण होते हैं और यह बीपी के मरीजों के लिए भी लाभकारी होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Impressive Health Benefits of Mung Beans
weight loss - फोटो : pixa
हरी मूंग की दाल में एंटी कैंसर और एंटी ट्यूमर गुण भी होते हैं। इसके अलावा अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर वजन कम करने में सहायक होती है।

 
विज्ञापन
Impressive Health Benefits of Mung Beans
गलत जगह पर था शख्स का दिल - फोटो : Social media

हरी मूंग आपके दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसमें पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व होते हैं। हार्टबीट को नियमित और संतुलित रखने के लिए भी मूंग मदद करती है। हरी मूंग एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। इसका मतलब है कि मूंग खाने से शरीर में इंसुलिन, ब्लड शुगर और फैट लेवल कम होता है। यह आपके ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को बेहतर बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed