आयुर्वेद में दूध के साथ कई चीजों को खाने की मनाही है। जहां दूध को संपूर्ण आहार बताया गया है वहीं, आयुर्वेद कहता है कि अगर कुछ चीजों को दूध के साथ खाया जाता है तो ये जहर समान हो जाती हैं। आपने बहुत से लोगों को दूध और केला साथ खाते हुए देखा होगा और कई लोगों ने आपकी इसकी सलाह भी दी होगी। लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ केला लेने की मनाही है। इस विपरित आहार बताया गया है और इस सामंजस्य को सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है। दरअसल आयुर्वेद में मीठे और खट्टे को एकसाथ लेने की मनाई है। इससे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं और शरीर में विषाक्त पदार्थ उत्पन्न हो सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। आपको खांसी, चकत्ते और एलर्जी की समस्या हो सकती है। आपको उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसी तरह से और क्या चीजें है जिनको आयुर्वेद में दूध के साथ खाने की मनाही है...
भूलकर भी कभी दूध के साथ न खाएं ये चीजें, आयुर्वेद में बताया गया जहर समान
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 19 Feb 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
