कोरोना वायरस का संक्रमण भारत समेत दुनियाभर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें, ताकि वायरस से बचाव हो सके या फिर अगर संक्रमित हो भी गए हैं तो जल्द से जल्द ठीक हो सकें। वैसे तो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में बहुत सारी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिसमें एलोवेरा और नीम भी शामिल हैं। अगर आप इन दोनों चीजों को मिलाकर जूस बनाएं और उसे पिएं तो इससे न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी बल्कि ये आपके वजन को भी कम करने में सहायक हैं।
{"_id":"5f929bca8ebc3e9bc61cb704","slug":"immunity-booster-herbal-drink-aloe-vera-and-neem-juice-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इम्यूनिटी बढ़ानी है तो पिएं एलोवेरा और नीम से बना जूस, वजन कम करने में भी है सहायक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इम्यूनिटी बढ़ानी है तो पिएं एलोवेरा और नीम से बना जूस, वजन कम करने में भी है सहायक
Fri, 23 Oct 2020 02:40 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एलोवेरा के फायदे
- एलोवेरा को भारत में घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में एलोवेरा के पेट और लिवर पर पड़ने वाले लाभकारी प्रभावों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल कई प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है। इससे बने जूस का सेवन नियमित रूप से करने से वजन घटाने में भी बहुत मदद मिलती है।
नीम के फायदे
- फोटो : freepick.com
नीम के फायदे
- नीम को औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। पत्तियों से लेकर छाल तक नीम के पेड़ के सभी हिस्से विभिन्न रूप से लाभकारी होते हैं। वेदों में तो नीम को 'सर्व रोग निवारिणी' यानी 'सभी रोगों को दूर करने वाली' कहा गया है। यह पाचन को तो सही रखता ही है, साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैसे बनाएं एलोवेरा और नीम का जूस?
- एलोवेरा और नीम के अलग-अलग तो फायदे हैं ही, अगर इन दोनों को मिला दिया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। एलोवेरा और नीम का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच नीम का पत्ता, एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक कप पानी लें। अब उसे ग्राइंडर में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें और उसके बाद उसे छान लें। फिर उस मिश्रण में थोड़ा सा शहद मिला लें और उसका सेवन करें। अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहते हैं और वजन को भी नियंत्रण में रखना है तो रोजाना सुबह इस जूस का सेवन करें।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।