फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: आहार में शामिल करें ये पांच चीजें, कोरोना और ब्लैक फंगस दोनों से रहेंगे सुरक्षित

Sun, 30 May 2021 05:29 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 30 May 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
immunity booster fruits and vegetables, protection against covid 19 and black fungus
पौष्टिक आहार से मजबूत होगी इम्यूनिटी - फोटो : Social media

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


कोरोना और कई प्रकार के फंगल संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लोगों को मजबूत इम्यूनिटी का महत्व समझा दिया है। कोरोना हो या ब्लैक फंगस संक्रमण, विशेषज्ञ कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए दोनों को हो विशेष गंभीर मानते हैं। महामारी की इन विपरीत परिस्थितियों में सभी लोग अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभिन्न उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। चूंकि कोरोना के साथ देश में ब्लैक और व्हाइट फंगस के मामले भी बढ़ रहे हैं, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम उन चीजों का सेवन करें जो इन दोनों संक्रमणों से हमें सुरक्षा दे सकें। आइए इस लेख में हम विटामिन सी से भरपूर ऐसे ही पांच खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।  इम्यूनिटी को मजबूती देने में विटामिन सी को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

immunity booster fruits and vegetables, protection against covid 19 and black fungus
विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर नींबू - फोटो : Social media
नींबू
नींबू को विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। कोरोना और फंगल संक्रमण के समय में जब लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं उनके लिए नींबू का सेवन सबसे फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने में सहायक हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर संक्रमण का कारण बन सकती हैं। नींबू में थियामिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी-6, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर और मैंगनीज भी काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है।
 
immunity booster fruits and vegetables, protection against covid 19 and black fungus
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक हैं संतरे - फोटो : Pixabay
संतरा
संतरे को विटामिन सी का बेहतर स्रोत माना जाता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार 1 मध्यम आकार के संतरे (100 ग्राम) में विटामिन सी की मात्रा 53.2 मिलीग्राम के करीब होती है। साइट्रिक युक्त फलों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ फ्री रेडिकल्स के कारण हमारी कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
immunity booster fruits and vegetables, protection against covid 19 and black fungus
बीटा कैरोटीन से भी समृद्ध होते हैं शिमला मिर्च - फोटो : Social media
शिमला मिर्च
खट्टे और साइट्रिक युक्त फलों की तरह शिमला मिर्च में भी विटामिन सी की समान मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा यह बीटा कैरोटीन से भी समृद्ध मानी जाती है। शिमला मिर्च में मौजूद खनिज और विटामिन, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के साथ, त्वचा की रंगत में सुधार करने और आंखों को स्वस्थ रखने में भी मददगार हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करती है।
 
विज्ञापन
immunity booster fruits and vegetables, protection against covid 19 and black fungus
आंवले का रोजाना करें सेवन - फोटो : iStock
आंवला
आयुर्वेदिक चिकित्सका में सदियों से आंवले का इस्तेमाल विभिन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। छोटे से इस फल में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। संतरे की तुलना में केवल एक आंवले में विटामिन सी की मात्रा लगभग 20 गुना अधिक होती है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है जो कि तंत्रिका तंत्र, प्रतिरक्षा प्रणाली और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आंवले का सेवन मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, हड्डियों के निर्माण, प्रजनन और प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देने में मददगार है। रोजाना सुबह आंवले के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed