फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: ऐसे लोग रहें सावधान, एसपरजिलस फंगल संक्रमण का होता है ज्यादा खतरा

Sun, 30 May 2021 04:58 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 30 May 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Aspergillosis disease Aspergillus fungal infection symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना मरीजों में ब्लैक, व्हाइट और येलो फंगस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब एसपरजिलस फंगल इंफेक्शन के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि इसके मामले बहुत ही कम हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये भी फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। एसपरजिलोसिस, एसपरजिलस के कारण होने वाली बीमारी है। यह आमतौर पर श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जो नाक के वायुमार्गों में एसपरजिलस की वृद्धि होने पर होता है। आइए जानते हैं इस एसपरजिलस फंगल संक्रमण के बारे में... 

Coronavirus Aspergillosis disease Aspergillus fungal infection symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या है एसपरजिलस? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि एसपरजिलस एक प्रकार का फंगस (कवक) है, जो वातावरण में बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होता है। सांस लेने के दौरान अधिकतर लोगों के शरीर में यह फंगस प्रवेश कर जाता है, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति की सेहत पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 
Coronavirus Aspergillosis disease Aspergillus fungal infection symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किन लोगों को है एसपरजिलस फंगल संक्रमण का ज्यादा खतरा? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि जिन लोगों का प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यूनिटी) कमजोर होता है, उनके शरीर में ये एसपरजिलस फंगस संक्रमण और एलर्जी पैदा कर सकता है। इसके अलावा उन लोगों को एसपरजिलस संक्रमण का खतरा अधिक होता है, जो कैंसर, टीबी, एम्फसीमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस या अस्थमा के मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Aspergillosis disease Aspergillus fungal infection symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस स्थिति में मरीज की हो सकती है मौत 

  • एसपरजिलस के कारण होने वाली बीमारी एसपरजिलोसिस कई प्रकार की होती है, जिसमें से एक है इनवेसिव एसपरजिलोसिस। यह संक्रमण का सबसे गंभीर प्रकार है। इसमें संक्रमण रक्तवाहिकाओं और ऊतकों में फैल जाता है। अगर समय पर इसकी पहचान कर इलाज न किया जाए, तो इसके कारण मरीज की मौत भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Coronavirus Aspergillosis disease Aspergillus fungal infection symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एसपरजिलस संक्रमण के लक्षण क्या हैं? 

  • बहती नाक, सिर दर्द  
  • खांसी, खांसी के साथ खून आना 
  • बुखार 
  • सूंघने की क्षमता कम होना 
  • थकान, वजन कम होना 
  • सीने में दर्द
  • सांस लेने में कठिनाई 

विशेषज्ञ कहते हैं कि एसपरजिलस संक्रमण के अन्य लक्षण भी विकसित हो सकते हैं, अगर संक्रमण फेफड़ों से शरीर के अन्य भागों में फैलता है। इसलिए ध्यान रखें, इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती है। 

स्रोत और संदर्भ:  
Aspergillosis Fungal Diseases 
https://www.cdc.gov/fungal/diseases/aspergillosis/index.html 

अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed