फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: जानलेवा हो सकती हैं ये तीन 'साइलेंट-किलर' समस्याएं, कहीं आप भी तो नहीं हैं इसके शिकार?

Fri, 28 Jun 2024 09:59 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 28 Jun 2024 09:59 AM IST
विज्ञापन
Hypertension diabetes and obesity Known as the Silent Killer know its health risk
साइलेंट किलर बीमारियों का खतरा - फोटो : istock

संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखना चाहते हैं तो जीवनशैली और आहार में सुधार करना सबसे जरूरी है। इनमें होने वाली गड़बड़ी आपको दीर्घकालिक बीमारियों का शिकार बना सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कुछ बीमारियों का जोखिम आनुवांशिक होता है जिसको लेकर आपको विशेष सावधानी बरतते रहने की जरूरत होती है। इनमें से कुछ 'साइलेंट किलर' बीमारियां मानी जाती हैं, जो शरीर को भीतर ही भीतर खोखला बनाती जाती हैं। इन बीमारियों के कारण मृत्युदर भी अधिक देखा जाता है।



साइलेंट किलर बीमारियां किसी भी समय गंभीर हो सकती हैं और गंभीर स्थितियों में मृत्यु का कारण भी बन सकती हैं। दुर्भाग्यवश भारत ही नहीं कई देशों में बड़ी आबादी इन बीमारियों की चपेट में है। कहीं आप भी तो इसके शिकार नहीं हैं?

आइए साइलेंट किलर बीमारियों और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को जानते हैं।

Hypertension diabetes and obesity Known as the Silent Killer know its health risk
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : istock

उच्च रक्तचाप और इसका खतरा

उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में मानते हैं। दुनियाभर में हृदय रोग मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है और हृदय रोगों के लिए हाई ब्लड प्रेशर को सबसे बड़े खतरे के रूप में जाना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ हृदय रोग ही नहीं बल्कि शरीर के कई अंगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि इसे सबसे खतरनाक 'साइलेंट किलर डिजीज' के तौर पर जाना जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में 30-79 की आयु वाले 1.28 बिलियन (128 करोड़ से अधिक) लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है।

Hypertension diabetes and obesity Known as the Silent Killer know its health risk
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : istock

उच्च रक्तचाप रोगियों का पता ही नहीं होती बीमारी

विशेषज्ञ बताते हैं, उच्च रक्तचाप से पीड़ित अधिकांश लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें यह बीमारी है, क्योंकि आमतौर पर इसके लक्षण स्प्ष्ट नहीं होते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उच्च रक्तचाप कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ाता जाता है। ये दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का भी प्रमुख कारण है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोगों के अलावा कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं जैसे स्ट्रोक, किडनी की बीमारी-किडनी फेलियर, धमनियों के रोग और दृष्टि हानि तक का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hypertension diabetes and obesity Known as the Silent Killer know its health risk
बढ़ता मोटापा खतरनाक - फोटो : istock

मोटापा भी बड़ा खतरा

हाई ब्लड प्रेशर की ही तरह मोटापे को भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या के रूप में जानते हैं। अतिरिक्त वजन, स्वास्थ्य पर कई प्रकार से नकारात्मक प्रभाव डालता है। मोटापा से ग्रस्त लोगों में मेटाबॉलिज्म, हृदय रोग-डायबिटीज से लेकर प्रजनन और पल्मोनरी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। मोटापा सभी आयु समूह के लोगों में क्रोनिक बीमारियों और मृत्यु का खतरा बढ़ाने वाली समस्या है।

विज्ञापन
Hypertension diabetes and obesity Known as the Silent Killer know its health risk
डायबिटीज के जोखिम - फोटो : istock

डायबिटीज और इसके कारण होने वाली दिक्कतें

डायबिटीज दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर समस्याओं में से एक है। ये साइलेंट किलर बीमारी मानी जाती है, जिसपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये तंत्रिकाओं से लेकर आंखों और हृदय के लिए भी गंभीर दिक्कतें बढ़ा सकती है। मधुमेह की स्थिति शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचाती है जिसके कारण संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे लोगों में आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा अधिक देखा जाता रहा है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed