{"_id":"61b04c77dc0d83055307a74c","slug":"how-to-precautions-from-corona-new-variant-omicron","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Omicron Alert: ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की न करें भूल, बचाव के लिए इन तीन बातों का रखें खास ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Omicron Alert: ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की न करें भूल, बचाव के लिए इन तीन बातों का रखें खास ध्यान
कोरोना वायरस ने काफी लंबे समय से हर किसी को परेशान करके रखा है, जिसकी वजह से लोगों का जीवन पूरी तरह से पटरी से उतर चुका है। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के केस जैसे-जैसे कम होने लगे, तो हर कोई ये समझने लगा कि शायद अब ये कोरोना वायरस थम जाएगा। लेकिन मौजूदा समय में इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट ने फिर से वैज्ञानिकों से लेकर आम आदमी तक को चिंता में डाल दिया है। भारत में भी इसके कई केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में देश में स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट पर है। इन सबके बीच सबसे जरूरी है कि लोग खुद अपना ख्याल रखें, और ये हो सकता है कुछ बातों को हल्के में न लेकर। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि आप कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बच सकें। तो चलिए जानते हैं...
2 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : iStock
ये हैं लक्षण:-
-बहुत ज्यादा थकान होना
-गले में खराश
-मांसपेशियों में दर्द होना
-खांसी-जुकाम आदि।
3 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : PTI
वैक्सीनेशन जरूर करवाएं
अगर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है, तो आपको कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लेनी है। मौजूदा समय में वैक्सीन ही आपको इस वायरस से बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए खुद वैक्सीन लें और अपने आसपास के लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : iStock
मास्क पहनें
कोरोना वायरस का वैरिएंट चाहे, जो भी हो हमें मास्क जरूर पहनना है। एक अच्छा और साफ-सुथरा मास्क वायरस के कणों को हमारे शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। यही नहीं, एक सर्जिकल मास्क और एक कपड़े का मास्क पहनकर लोग डबल मास्किंग भी करते हैं, जिसे काफी कारगर माना जाता है। खुद भी मास्क पहनें और बच्चों को भी मास्क पहनाकर रखें।
विज्ञापन
5 of 5
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचने के तरीके
- फोटो : iStock
सामाजिक दूरी और हैंड सैनिटाइजर का रखें ध्यान
पहले तो कोशिश करें कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, और अगर बेहद जरूरी काम के लिए आप बाहर जा रहे हैं तो फिर सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। दफ्तर, दुकानों, मॉल बस, मेट्रो आदि जगहों पर सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। वहीं, घर के बाहर और घर पर आने के बाद भी हैंड सैनिटाइजर जरूर करें।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।