फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: रोज सुबह इन चार चीजों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद, क्या आप जानते हैं?

Wed, 08 Dec 2021 09:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Dec 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
aaj ka health tips four healthy food for morning breakfast
सुबह के नाश्ते में क्या खाएं - फोटो : pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

हम अपने खानपान में क्या खा रहे हैं, इस बात का हमें खास ध्यान देना चाहिए। हमारा खाना हेल्दी हो, ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रह सके। वहीं, खासतौर पर हम सुबह के नाश्ते में क्या खा रहे हैं, इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है। दरअसल, अगर हम सुबह के नाश्ते में हेल्दी चीजें खाते हैं, तो इसका फायदा हमें पूरे दिन मिलता है। हमारा हेल्दी नाश्ता हमें दिनभर एनर्जी देने का काम करता है। यही नहीं हमारा खानपान ही तो है, जो हमें बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह के नाश्ते में क्या खाना फायदेमंद होता है? आखिर ऐसे कौन से फूड्स सुबह के समय खाए जाएं, जिनसे हमारे शरीर को फायदा मिल सके? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं...

aaj ka health tips four healthy food for morning breakfast
सुबह के नाश्ते में क्या खाएं - फोटो : pixabay

खाली पेट बादाम

  • आप सुबह खाली पेट बादाम का सेवन कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इनकी मात्रा ज्यादा न लें, नहीं तो आपका पेट भी खराब हो सकता है। बादाम में प्रोटीन, विटामिन, मैंगनीज ओमेगा-3 और फाइबर जैसी चीजें पाई जाती हैं।
aaj ka health tips four healthy food for morning breakfast
सुबह के नाश्ते में क्या खाएं - फोटो : istock

दूध और केला

  • आप दूध और केले का सेवन भी सुबह के नाश्ते में कर सकते हैं। आप वैसे तो केले और दूध का अलग-अलग भी सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो दूध और केले को मिलाकर भी खा सकते हैं। ये दोनों ही हमारे शरीर को फायदे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka health tips four healthy food for morning breakfast
सुबह के नाश्ते में क्या खाएं - फोटो : Pixabay

ओटमील फलों के साथ

  • सुबह नाश्ते में आप ओटमील खा सकते हैं। आप इसमें फल मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ये और ज्यादा हेल्दी हो जाता है। इसमें फोलेट, पोटेशियम, ओमेगा-3 जैसी चीजें पाई जाती हैं।
विज्ञापन
aaj ka health tips four healthy food for morning breakfast
सुबह के नाश्ते में क्या खाएं - फोटो : Pixabay

अंडे का सेवन करें

  • अगर आप अंडा खाते हैं, तो आपको इसका सेवन सुबह नाश्ते में करना चाहिए। ये आपको ताकत देता है और साथ ही कई बीमारियों से दूर रखने का भी काम करता है। इसमें प्रोटीन और कई पोषक तत्व हमारे शरीर को लाभ देते हैं।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed