फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखती हैं ये चीजें, आज से ही आहार में करें शामिल

Wed, 09 Jul 2025 05:30 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 09 Jul 2025 05:30 PM IST
सार

अक्सर कुछ लोगों को इलेक्ट्रोलाइट की कमी की वजह से कमजोरी महसूस होती है। इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने के और भी कई लक्षण दिख सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे की किन चीजों को डाइट में शामिल करने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है।

विज्ञापन
how to maintain electrolyte balance in your body electrolytes rich food in hindi
कमजोरी - फोटो : Freepik.com

Electrolytes Rich Food: हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए सही मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स बहुत जरूरी होता है। ये खनिज (मिनरल्स) शरीर में तरल पदार्थों को संतुलित रखने, नसों के ठीक से काम करने और मांसपेशियों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जब शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है, तो थकान, मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।



अच्छी बात यह है कि हम कुछ आम खाद्य पदार्थों से ही इन जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का सही संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ फूड प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

how to maintain electrolyte balance in your body electrolytes rich food in hindi
इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने के लक्षण - फोटो : Freepik.com

इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने के लक्षण
हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स बहुत जरूरी होते हैं। ये नसें, मांसपेशियां और शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखते हैं। जब इनकी कमी होती है, तो शरीर कई संकेत देते हैं। मुख्य लक्षणों में लगातार थकान, कमजोरी, और मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द शामिल हैं। आपको चक्कर आना, सिरदर्द या हल्का महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को दिल की धड़कन अनियमित महसूस हो सकती है, जो एक गंभीर संकेत है। इसके अलावा, पेट की समस्याएं जैसे कब्ज या उल्टी भी हो सकती हैं। यदि ये लक्षण बार-बार दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।


ये भी पढ़ें- Health Tips: शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इससे बचाव के उपाय
 
how to maintain electrolyte balance in your body electrolytes rich food in hindi
नारियल पानी - फोटो : freepik

नारियल पानी के लाभ
नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स का सबसे अच्छा सोर्स है, जिसमें पोटैशियम, सोडियम, और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह डिहाइड्रेशन को रोकता है और गर्मी या व्यायाम के बाद तुरंत ऊर्जा देता है। एक गिलास नारियल पानी में लगभग 600 मिलीग्राम पोटैशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। मानसून में दस्त के दौरान नारियल पानी पीना एक अच्छा विकल्प है। इसे सुबह खाली पेट या व्यायाम के बाद पिएं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: बार-बार लग रहा है पेशाब, शरीर में हो सकता है इन बीमारियों का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
how to maintain electrolyte balance in your body electrolytes rich food in hindi
केला - फोटो : Freepik.com

एवोकाडो और केले
एवोकाडो पोटैशियम और मैग्नीशियम का उत्कृष्ट स्रोत है, जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें हेल्दी फैट भी होती है, जो ऊर्जा प्रदान करती है। एक मध्यम आकार का एवोकाडो सलाद या स्मूदी के रूप में खाया जा सकता है। दूसरी ओर, केले में पोटैशियम और विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में होता है, जो मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है। एक केला रोजाना नाश्ते में या स्नैक के रूप में खाने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है।

विज्ञापन
how to maintain electrolyte balance in your body electrolytes rich food in hindi
दाल - फोटो : Adobe Stock
दालें और फलियां
दालें और फलियां, जैसे मूंग, चना, राजमा, और मसूर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये पाचन को बेहतर बनाती हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करती हैं। अब क्योंकि दाल में नमक भी पड़ता है तो ये सोडियम की कमी को पूरा कर देता है। मूंग दाल या चने की सब्जी रोजाना खाने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इन सब के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने के लिए रोज 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed